Tamil Nadu BSP Armstrong Murder Case; Mayawati | Chennai Party Office | पार्टी ऑफिस में नहीं दफनाया जाएगा BSP नेता का शव: मद्रास हाईकोर्ट ने कहा- ऑफिस संकरी गली में बना, वहां भगदड़ का खतरा

चेन्नई20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई में 6 हमलावरों ने 5 जुलाई की शाम करीब 7 बजे आर्मस्ट्रॉन्ग पर हमला किया था। वे अपने घर के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

तमिलनाडु के चेन्नई में मारे गए बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग के शव को पार्टी कार्यालय में नहीं दफनाया जाएगा। मद्रास हाईकोर्ट ने पार्टी कार्यालय में उनका शव दफनाए जाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका मृत नेता की पत्नी के. पोरकोडी ने लगाई थी।

कोर्ट ने कहा कि BSP ऑफिस संकरी गली में बना है। वहां ज्यादा जगह नहीं है। ऐसे में अगर वहां ज्यादा लोग जमा होते हैं तो भगदड़ का खतरा हो सकता है। कोर्ट ने कहा कि बसपा नेता के शव को चेन्नई से लगे तिरुवल्लुवर जिले में एक एकड़ के निजी प्लॉट में दफनाया जा सकता है। कोर्ट ने यह निर्देश भी दिया कि शव की अंतिम यात्रा शांतिपूर्वक निकाली जानी चाहिए।

आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या के बाद उनके घर की तस्वीर। हमलावरों ने उन पर चाकू-तलवारों से हमला किया था।

आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या के बाद उनके घर की तस्वीर। हमलावरों ने उन पर चाकू-तलवारों से हमला किया था।

मृत नेता के परिवार ने मेमोरियल बनाने की मांग की
जस्टिस वी भवानी सुब्बारायन ने कहा कि मृत नेता की पत्नी ने उनका शव दफनाने के लिए जो जगह चुनी है, वह एक संकरा रास्ता है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या उनके दिमाग में कोई और लोकेशन भी है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने तिरुवल्लुवर जिले में जगह का नाम बताया। इसके बाद स्थानीय पंचायत ने जरूरी व्यवस्थाएं कीं।

के. आर्मस्ट्रॉन्ग के परिवार ने यह भी कहा कि वे एक मेमोरियल भी बनाना चाहते हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने कहा कि पहले वे नेता का अंतिम संस्कार पूरा कर लें। इसके बाद वे मेमोरियल की मांग लेकर राज्य सरकार के पास जा सकते हैं।

चेन्नई में बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर सड़क जाम किया।

चेन्नई में बसपा कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर सड़क जाम किया।

छह हमलावरों ने घर के बाहर की थी बसपा नेता की हत्या
के. आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार (5 जुलाई) की शाम उनके घर के बाहर छह हमलावरों ने हत्या का दी। पुलिस के अनुसार, 52 साल के आर्मस्ट्रॉन्ग शाम करीब 7 बजे चेन्नई स्थित सेम्बियम इलाके के वेणुगोपाल स्ट्रीट पर अपने घर के कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं से बात कर रहे थे।

इसी दौरान दो बाइक पर सवार छह लोग आए और उन पर चाकू-तलवारों से हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर भाग गए। आर्मस्ट्रॉन्ग गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें ​मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया
पुलिस ने अब तक 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद से चेन्नई में तनाव की स्थिति है। शनिवार (6 जुलाई) को सैकड़ों की संख्या में बसपा के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राजीव गांधी सरकारी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया, जहां आर्मस्ट्रॉन्ग का शव पोस्टमॉर्टम के लिए रखा गया है।

प्रदर्शनकारियों ने मामले की CBI जांच और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी की। विरोध-प्रदर्शन के कारण अस्पताल के बाहर मेन रोड पर भीषण जाम लग गया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में घुसने की कोशिश में बैरिकेड्स तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *