Russia Ukraine School Airstrike Video Update | Russia Army | रूस ने यूक्रेन पर 24 घंटे में 55 एयरस्ट्राइक की: 11 की मौत, 43 से ज्यादा लोग घायल; 70 ग्लाइड बम दागे

[ad_1]

4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

शनिवार को यूक्रेनी और रूसी सेनाएं 45 बार आमने-सामने आ कर भिड़ी

रूस ने पिछले 24 घंटों में यूक्रेन पर 55 बार एयरस्ट्राइक की है। जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 43 से ज्यादा लोग घायल हो गए। रूस की न्यूज एजेंसी RIA के मुताबिक रूसी सेना ने शुक्रवार को यूक्रेन की अलग-अलग जगहों पर 6 रॉकेट और 70 से ज्यादा ग्लाइड बम से हमला किया।

यूक्रेनी अधिकारियों के मुताबिक रूसी सेना रातभर से रुक-रुक कर हमले कर रही है। उन्होंने उत्तरी यूक्रेन में बिजली के प्लांट पर हमला किया, जिससे 1 लाख से ज्यादा लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं।

अधिकारियों के मुताबिक रूस के हमलों के बीच बिजली को बहाल करना मुश्किल हो रहा है। रूसी सैनिक ड्रोन से पानी के टैंक को भी निशाना बना रहे हैं। वहीं यूक्रेनी सेना ने कहा कि उसने 27 में से 24 रूसी ड्रोनों को मार गिराया। देश में सबसे ज्यादा नुकसान पूर्वी क्षेत्रों में हुआ है।

रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 30 हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है।

रूस-यूक्रेन जंग में अब तक 30 हजार यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो गई है।

कुछ दिनों तक हमले जारी रहने की चेतावनी
यूक्रेनी सेना ने पूरे इलाके में कुछ दिनों तक ऐसे हमले जारी रहने की चेतावनी जारी की है। यूक्रेनी जनरल स्टाफ ने बताया कि शनिवार को यूक्रेनी और रूसी सेनाओं के बीच 45 बार आमने-सामने से भिडंत हुई है।

इसके कुछ ही घंटों बाद रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि उसने पूर्वी यूक्रेन में 30 किलोमीटर तक कब्जा कर लिया है। यूक्रेनी सेना ने बताया कि रूस चासिव यार में कब्जा करना चाहता है। ये इलाका ऊंचाई वाला अगर इस इलाके पर रूस ने कब्जा कर लिया तो उसे आसानी से बढ़त मिल जाएगी।

रूस-यूक्रेन के बीच 2 साल से ज्यादा समय से जंग जारी
24 फरवरी 2022 को शुरू हई रूस-यूक्रेन जंग को 2 साल से ज्यादा समय बीत चुका है। यूक्रेन के नाटो में शामिल होने की जिद के चलते व्लादिमिर पुतिन ​ने उस पर हमला किया था। पुतिन इस जंग को मिलिट्री ऑपरेशन बताते हैं।

जंग में अब तक 40 लाख से ज्यादा यूक्रेनी नागरिकों को देश छोड़ना पड़ा है। ये लोग अब अन्य देशों में रिफ्यूजी की तरह रह रहे हैं। 65 लाख से ज्यादा यूक्रेनी देश में ही बेघर हो गए हैं।

यूक्रेन के 10 हजार आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि 18,500 लोग घायल हुए हैं। यूक्रेन का दावा है कि रूस 3.92 लाख सैनिक गंवा चुका है। इस बीच अमेरिका ने रूस की 500 रूसी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए था। इधर, रूस ने भी यूरोपियन यूनियन (EU) की कई कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए थे।

ये खबरें भी पढ़े…

यूक्रेन में खार्किव के सुपरमार्केट पर रूस का हमला:11 की मौत, दर्जनों घायल; जेलेंस्की बोले- यह रूसी आतंकियों का पागलपन

रूस दो साल बाद फिर से यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव को जीतने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसी क्रम में रूसी सेना के दो मिसाइलों ने रविवार को खार्किव में एक हार्डवेयर सुपरस्टोर पर बमबारी की। इसमें कम से 11 लोगों के मारे जाने और दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है…यहां पढ़े पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *