सामंथा रुथ प्रभु को फटकारने के बाद डॉक्टर ने मांगी माफी, एक्ट्रेस पर बोले- ‘मेरा मकसद था कि…’

[ad_1]

नई दिल्ली. साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु सुर्खियों में बनी हुई हैं. इन दिनों ये एक्ट्रेस अपनी किसी फिल्म के चलते नहीं बल्कि हेल्थ संबंधित खतरनाक टिप्स देने की वजह से चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने वायरल इनफेक्शन के इलाज के लिए हाइड्रोजन पेरोक्साइड नेबुलाइजेशन की सलाह दी और इसका इस्तेमाल करते हुए खुदकी एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर के सामने आने के बाद डॉ. एबी फिलिप्स ने एक्ट्रेस को जमकर फटकार लगाई और उनकी कड़ी आलोचना की.

डॉ. एबी फिलिप्स की आलोचना के बाद सामंथा रुथ प्रभु ने सफाई पेश करते हुए डॉक्टर को रुड बताया. उन्होंने कहा कि डॉक्टर एबी फिलिप्स सलीके से अपनी बात रख सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया. अब इस मामले में फिलिप्स ने एक्ट्रेस से माफी मांगते हुए एक और पोस्ट साझा किया है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *