West Bengal Train Accident Video Update; Kanchanjunga Express | CM Mamata Banerjee | प.बंगाल में मालगाड़ी खड़ी ट्रेन से टकराई, 5 की मौत: कंचनजंगा एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे, एक बुरी तरह डैमेज हुआ

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Train Accident Video Update; Kanchanjunga Express | CM Mamata Banerjee

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

हादसा रंगापानी और निजबाड़ी के बीच सोमवार सुबह करीब 9 बजे हुआ है। ट्रेन सियालदाह जा रही थी।

पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में सोमवार सुबह करीब नौ बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन में मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। पश्चिम बंगाल पुलिस के अनुसार 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से 30 लोग घायल हो गए हैं।

हादसे में 5 हादसे में पैसेंजर ट्रेन के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक-दूसरे पर चढ़ गए। इनमें से एक कोच बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

यह ट्रेन अगरतला से सियालदह जा रही थी। हादसा पश्चिम बंगाल के रंगापानी और निजबाड़ी स्टेशन के बीच हुआ है। बचाव अभियान के लिए आपदा टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। रिलीफ ट्रेन को भी मौके पर भेजा जा रहा है।

कंचनजंगा एक्सप्रेस के सबसे पीछे की बोगी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर हवा में लटक गई।

कंचनजंगा एक्सप्रेस के सबसे पीछे की बोगी मालगाड़ी के इंजन पर चढ़कर हवा में लटक गई।

अपडेट्स

अभी

  • कॉपी लिंक

रेलवे ने जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बनाया

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हादसे पर दुख जताया

दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में एक दुखद ट्रेन दुर्घटना के बारे में जानकर अभी-अभी सदमे में हूं। जबकि विवरण का इंतजार है, कंचनजंगा एक्सप्रेस कथित तौर पर एक मालगाड़ी से टकरा गई है। डीएम, एसपी, डॉक्टर, एम्बुलेंस और आपदा दलों को बचाव, रिकवरी, चिकित्सा सहायता के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है। युद्ध स्तर पर कार्रवाई शुरू की गई।

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे की फोटो देखिए

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

2 जून को पंजाब में हुआ था बालासोर जैसा हादसा 

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में 2 जून को सुबह करीब 4 बजे दो मालगाड़ियां टकरा गई थीं। इनमें से एक का इंजन पलट गया और बगल वाले ट्रैक से गुजर रही पैसेंजर ट्रेन से टकराया। हादसे में मालगाड़ी के 2 लोको पायलट घायल हुए हैं, जिन्हें पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल रेफर किया गया था। हादसा कुछ वैसा ही था, जैसा बीते साल ओडिशा के बालासोर में हुआ था। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *