bird flue may convert into new pandemic soon predicts us expert h5n1 virus raise concern

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रीवेंशन (सीडीसी) के पूर्व निदेशक रॉबर्ट रेडफील्ड ने भविष्यवाणी की है कि अगली महामारी बर्ड फ्लू से हो सकती है और यह सिर्फ समय की बात है। रेडफील्ड बर्ड फ्लू से जुड़े मामलों पर चर्चा करने के लिए एक न्यूज चैनल से बात कर रहे थे। अमेरिका में यह वायरस तेजी से गायों के झुंडों में फैल रहा है।

रेडफील्ड ने कहा, सवाल यह नहीं है कि यह होगी या नहीं, सवाल यह है कि यह महामारी कब तक आयेगी। उन्होंने यह भी कहा कि बर्ड फ्लू के मनुष्यों में प्रवेश करने पर COVID-19 की तुलना में मृत्यु दर बहुत अधिक होगी। रेडफील्ड ने कहा कि जहां कोविड-19 के लिए मृत्यु दर 0.6 प्रतिशत थी, बर्ड फ्लू के लिए मृत्यु दर संभवतः ”25 से 50 प्रतिशत के बीच होगी।” पिछले महीने, अमेरिकी अधिकारियों ने बर्ड फ्लू वायरस से संक्रमित होने वाले तीसरे इंसानी मामले की जानकारी दी थी। दुनिया भर में डॉक्टर अब तक बर्ड फ्लू स्ट्रेन H5N1 से 15 इंसानों के संक्रमित होने का पता लगा चुके हैं। 

रेडफील्ड ने बताया कि बर्ड फ्लू के इंसानों से इंसानों तक फैलने के लिए पांच अमीनो एसिड मौजूद होने चाहिए। उन्होंने कहा ”एक बार जब वायरस मानव रिसेप्टर से जुड़ने और फिर मानव से मानव में जाने की क्षमता हासिल कर लेता है, तो आपको महामारी का सामना करना पड़ता है। मुझे लगता है कि यह बस समय की बात है।” रेडफील्ड ने कहा कि वे चिंतित हैं क्योंकि यह पूरे अमेरिका में मवेशियों के झुंड में फैलता जा रहा है। पिछले कुछ सालों में, एवियन इन्फ्लूएंजा वायरस 50 से ज्यादा जानवरों की प्रजातियों को संक्रमित कर चुका है।

अमेरिकी किसानों को मवेशियों को चिकन के बचे हुए अवशेषों को खिलाने की इजाजत है। हालांकि यूरोप में यह प्रतिबंधित है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह बर्ड फ्लू के लिए एक कारण हो सकता है। हालांकि चारा उद्योग ने इस दावे को खारिज किया है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना ​​है कि गायों को संक्रमित करने के लिए जंगली पंक्षियां जिम्मेदार हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *