[ad_1]
नई दिल्ली. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के बाद से लगातार इस शाही शादी के वीडियोज सामने आ रहे हैं. राधिका मर्चेंट की विदाई का लुक को तो सामने आया. लेकिन विदाई सेरेमनी का कोई वीडियो सामने नहीं आया. विदाई के दौरान क्या राधिका भावुक हुईं? ये सवाल लोगों के मन में हा. अगर आप भी विदाई का वीडियो देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो इस सेरेमनी का एक बेहद दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है.
राधिका मर्चेंट की विदाई सेरेमनी का एक भावुक कर देना वाला वीडियो सामने आया है. वीडियो में जहां राधिका बाबुल का घर छोड़ते हुए इमोनल लग रही हैं. वहीं, अंबानी परिवार में शामिल होने की खुशी भी उनके चेहरे पर हैं. वीडियो में, राधिका अपने पति अनंत अंबानी के साथ चलते हुए अपने चावल फेंकने की पारंपरिक रस्म निभाती नजर आ रही .
विदाई सेरेमनी के लिए राधिका ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया हुआ सिंदूरी लाल लहंगा पहना था. लहंगे में जटिल असली सोने का काम है, जो उसकी भव्यता को बढ़ाती है. लहंगे के डिजाइन का आईडिया पारंपरिक आभो (कुर्ता) और कच्छ, गुजरात के ट्रेडिशन से लिया गया था. परफेक्ट मैच देने के लिए राधिका ने खास तरह की ज्वेलरी भी पहनी औरबालों को गजरे से सजाया था.
विदाई का जो वीडियो सामने आया है, इसमें राधिका अपने पति अनंत के साथ चलती नजर आ रही है. वीडियो में उनके चावल फेंकने वाली रस्म का मार्मिक क्षण कैद नजर आ रहा है.
[ad_2]
Source link