Donald Trump Pennsylvania rally shooting live updates | अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प पर फायरिंग: ट्रम्प बोले- गोली कान पर लगी; एक संदिग्ध हमलावर मारा गया

[ad_1]

वॉशिंगटन18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जैसे ही ट्रम्प ने बोलना शुरू किया तभी गोलियां चलने की आवाज आई। ट्रम्प ने अपने कान को छुआ और नीचे झुक गए।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर जानलेवा हमला हुआ है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई। बटलर में जब वे मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंचे।

जब एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इस दौरान ट्रम्प ने मुट्‌ठी भींचकर हवा में लहराई। इसके बाद सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए। घटना भारतीय समय के मुताबिक रविवार सुबह 4 बजे हुआ। तब अमेरिका में शनिवार शाम 6:30 बजे का समय था।

हादसे को लेकर खुद ट्रम्प ने बताया कि उनके दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है।

हमले की तस्वीरें…

डोनाल्ड ट्रम्प पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली को संबोधित करने आए थे। तभी वहां गोलियां चलने की आवाज आई।

डोनाल्ड ट्रम्प पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली को संबोधित करने आए थे। तभी वहां गोलियां चलने की आवाज आई।

गोली चलते ही ट्रम्प मंच के पीछे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रम्प को कवर करने के लिए स्टेज की तरफ भागे। इस दौरान गोली चलने की आवाज आती रही।

गोली चलते ही ट्रम्प मंच के पीछे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स ट्रम्प को कवर करने के लिए स्टेज की तरफ भागे। इस दौरान गोली चलने की आवाज आती रही।

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रम्प को उठाया तो ट्रम्प के चेहरे पर खून दिखाई दिया। ट्रम्प ने गुस्से में मुट्‌ठी हवा में लहराई।

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ने ट्रम्प को उठाया तो ट्रम्प के चेहरे पर खून दिखाई दिया। ट्रम्प ने गुस्से में मुट्‌ठी हवा में लहराई।

ट्रम्प का दाहिना कान खून से सना हुआ दिखा। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ट्रम्प को कवर करते हुए स्टेज से नीचे उतारकर ले गए।

ट्रम्प का दाहिना कान खून से सना हुआ दिखा। सीक्रेट सर्विस एजेंट्स ट्रम्प को कवर करते हुए स्टेज से नीचे उतारकर ले गए।

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स का सहारा लेकर कार की तरफ जाते डोनाल्ड ट्रम्प। उनके कान पर घाव दिखाई दे रहा है।

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स का सहारा लेकर कार की तरफ जाते डोनाल्ड ट्रम्प। उनके कान पर घाव दिखाई दे रहा है।

गोली की आवाज आने पर लोग छिपने की कोशिश करते हुए। इस हमले में एक शख्स की मौत होने की खबर सामने आई है।

गोली की आवाज आने पर लोग छिपने की कोशिश करते हुए। इस हमले में एक शख्स की मौत होने की खबर सामने आई है।

लाइव अपडेट्स

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प के कान के पास से गुजरती गोली तस्वीर में कैद हुई

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प अस्पताल से डिस्चार्ज हुए, आज रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन जाने का कार्यक्रम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक डोनाल्ड ट्रम्प अस्पताल से निकल चुके हैं, जहां उन्हें कान में गोली लगने के बाद भर्ती कराया गया था। ट्रम्प अब कहां जा रहे हैं, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं है। इस रैली के बाद उनका न्यू जर्सी स्थित अपनी प्रॉपर्टी बेडमिंस्टर जाने का कार्यक्रम था। ट्रम्प को रविवार को विस्कॉन्सिन के मिलवॉकी भी जाना है। यहां सोमवार को रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन की शुरुआत होनी है।

45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैप पर देखें हमले की लोकेशन

यह घटना अमेरिकी राज्य पेंसिल्वेनिया के शहर पिट्सबर्ग से 35 मील दूर पश्चिम में बटलर काउंटी में हुई।

इस तस्वीर में ट्रम्प की रैली की लोकेशन और हमलावर के छिपने की जगह देखी जा सकती है।

01:38 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

अटेम्पटेड असैसिनेशन की तरह इन्वेस्टिगेट हो रही घटना

सूत्रों के मुताबिक FBI, सीक्रेट सर्विस और ATF इस केस की जांच-पड़ताल कर रहे हैं। इस घटना को अटेम्पटेड असैसिनेशन यानी जानलेवा हमले की तरह इन्वेस्टिगेट किया जा रहा है।

01:37 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

ट्रम्प बोले- मैंने महसूस किया कि गोली मेरी त्वचा को पार कर रही है

ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में कहा, ‘मैं अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और सभी लॉ एन्फोर्समेंट अधिकारियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुई गोलीबारी पर तेजी से एक्शन लिया। मैं रैली में मारे गए व्यक्ति के परिवार और गंभीर रूप से घायल हुए एक अन्य व्यक्ति के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करना चाहता हूं। हमारे देश में ऐसी घटना होना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। अब तक शूटर के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है, हालांकि उसे मारा जा चुका है। मेरे दाहिने कान के ऊपरी हिस्से में गोली लगी थी। मुझे कान के पास सनसनी महसूस हुई, जिससे मुझे तुरंत एहसास हुआ कि कुछ गलत है। मैंने महसूस किया कि गोली मेरी त्वचा के पार निकल गई है। बहुत ज्यादा खून बह रहा था, तो मुझे तब एहसास हुआ कि क्या हो रहा है। भगवान अमेरिका की रक्षा करें!’

01:33 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

शूटर ने AR स्टाइल राइफल से 8 राउंड फायर किए

मीडिया रिपोर्ट्स ने लॉ एन्फोर्समेंट के सूत्रों के हवाले से बताया है कि ट्रंप की रैली में शूटर ने एआर स्टाइल राइफल से 8 राउंड तक फायरिंग की थी। वह वेन्यू के पास की एक इमारत की छत पर छिपा था। सूत्रों के मुताबिक गोलीबारी के समय शूटर करीब 250 मीटर दूर था।

01:30 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

ओबामा बोले- मिशेल और मैं ट्रम्प के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी डेमोक्रेसी में राजनीतिक हिंसा के लिए बिल्कुल भी जगह नहीं है। हालांकि हम अभी तक ठीक से नहीं जानते कि क्या हुआ था, हमें इस बात की राहत है कि पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप को गंभीर चोट नहीं आई है। मिशेल और मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

01:24 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

कमला हैरिस बोलीं- ट्रम्प के लिए प्रार्थना कर रही हूं

उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि मुझे पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के पेंसिल्वेनिया में हुए कार्यक्रम में गोलीबारी की जानकारी दी गई है। डग और मैं राहत महसूस कर रहे हैं कि उन्हें गंभीर चोट नहीं आई है। हम उनके उनके परिवार और इस बेवजह की गोलीबारी में घायल हुए सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। हम अमेरिका की सीक्रेट सर्विस, फर्स्ट रिस्पॉन्डर्स और स्थानीय अधिकारियों के तत्काल कार्रवाई के लिए आभारी हैं। हमारे देश में इस तरह की हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हमें सभी को इस घृणित कृत्य की निंदा करनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि इससे और अधिक हिंसा ना हो।

01:21 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

सीक्रेट सर्विस ने शूटर को मार गिराया

सीक्रेट सर्विस ने बताया है कि ट्रम्प सुरक्षित हैं और उनके चारों तरफ सुरक्षा के उपाय किए गए हैं। वहीं बटलर काउंटी के डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी रिचर्ड ए गोल्डिंगर ने इस बात की पुष्टी की है कि शूटर को मार गिराया गया है। इसके साथ ही रैली में मौजूद एक शख्स की भी मौत हुई है।

01:19 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- अमेरिकी में ऐसी हिंसा की जगह नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस घटना को लेकर प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि अमेरिका में इस तरह की हिंसा की कोई जगह नहीं है। हमें एक देश के तौर पर एकजुट होकर इसकी निंदा करनी चाहिए। बाइडेन ने कहा कि उन्होंने ट्रम्प से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की, लेकिन ट्रम्प इस वक्त डॉक्टरों के साथ हैं इसलिए बात नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि वे शाम को फिर से कोशिश करेंगे।

सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि मुझे डोनाल्ड ट्रम्प की रैली में शूटिंग के बारे में पता चला है। मैं यह जानकर शुक्रगुजार हूं कि ट्रम्प सुरक्षित हैं और उनकी हालत ठीक है। इस घटना से जुड़ी जानकारियां मिलने का इंतजार करने के साथ मैं ट्रम्प और उनके परिवार के लिए और साथ ही रैली में मौजूद सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं। जिल और मैं सीक्रेट सर्विस के आभारी हैं कि उन्होंने ट्रम्प को सुरक्षित जगह पहुंचाया।

घटना को लेकर जो बाइडेन का सोशल मीडिया पोस्ट।

घटना को लेकर जो बाइडेन का सोशल मीडिया पोस्ट।

01:19 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

इलॉन मस्क बोले- मैं ट्रम्प का समर्थन करता हूं

अमेरिकी बिलियनेयर और टेस्ला कंपनी के मालिक इलॉन मस्क ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा कि मैं ट्रम्प का समर्थन करता हूं और उनके जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। इसके साथ ही मस्क ने एक अन्य X पोस्ट में लिखा कि आखिरी बार अमेरिका में इतना मजबूत राष्ट्रपति उम्मीदवार कोई था तो वह थियोडोर रूजवेल्ट थे।

01:18 AM14 जुलाई 2024

  • कॉपी लिंक

चश्मदीद ने बताया- बिल्डिंग की छत पर एक व्यक्ति को बंदूक के साथ देखा

रैली में मौजूद एक चश्मदीद ग्रेग ने BBC को बताया कि वह रैली के बाहर था और उसे सिर्फ ट्रम्प की आवाज सुनाई दे रही थी। उसी समय उसने एक इमारत की छत पर एक व्यक्ति को देखा। यह व्यक्ति इमारत की छत पर रेंग रहा था। उसके पास एक राइफल थी, जो साफ नजर आ रही थी क्योंकि वह हमसे 50 फीट की दूरी पर था।

ग्रेग ने कहा कि हमने उस व्यक्ति के बारे में पुलिस को बताया। इसके बाद भी जब ट्रम्प बोलते रहे तो मैं यह सोचकर हैरान हो रहा था कि अब तक ट्रम्प को स्टेज से नीचे क्यों नहीं ले जाया गया है। इसके कुछ ही देर बाद पांच गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *