Thailand extends visa-free entry indefinitely | थाईलैंड ने अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाई वीजा-फ्री एंट्री: इंडियन ट्रैवलर्स बिना वीजा थाईलैंड घूम सकेंगे, 30 दिनों के लिए एंट्री मिलेगी

[ad_1]

नई दिल्ली12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी वीजा-फ्री एंट्री पॉलिसी के अनिश्चितकालीन विस्तार की घोषणा की है। ये योजना 11 नवंबर, 2024 को खत्म होने वाली थी। इस पॉलिसी के तहत इंडियन विजिटर्स थाईलैंड में 30 दिनों तक वीजा-फ्री रह सकते हैं।

एंट्री प्रोसेस सरल होने से टूरिज्म इंडस्ट्री को बूस्ट

वीजा-फ्री एंट्री से ट्रैवलर्स के लिए एंट्री प्रोसेस सरल बनती है जिससे उस देश में ट्रैवलर्स बढ़ते हैं। ट्रैवलर्स के बढ़ने से डाइनिंग, टूर्स और लोकल ट्रांसपोर्टेशन जैसी टूरिज्म रिलेटेड सर्विसेज की डिमांड बढ़ती है। इससे जॉल जनरेट होते हैं और इकोनॉमी को मजबूती मिलती है।

इंडियन ट्रैवलर्स के लिए पिछले साल शुरू हुई थी वीजा फ्री एंट्री

अपनी इकोनॉमी को बूस्ट देने के लिए थाईलैंड ने 10 नवंबर 2023 में भारत के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया था। थाई सरकार के प्रवक्ता चाई वाचरोन्के ने कहा था कि इस स्कीम से 14 लाख अतिरिक्त पर्यटकों के आने की उम्मीद है। इससे अतिरिक्त 1.5 बिलियन डॉलर यानी करीब 12 हजार करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट होगा।

थाईलैंड के फुकेत आइलैंड में छुट्टियां मनाता एक भारतीय परिवार।

थाईलैंड के फुकेत आइलैंड में छुट्टियां मनाता एक भारतीय परिवार।

भारतीयों के लिए पहले वीजा ऑन अराइवल फैसिलिटी थी

इससे पहले भारतीय पर्यटकों को इमिग्रेशन चेकपॉइंट पर 15 दिनों के वीजा ऑन अराइवल के लिए आवेदन करना पड़ता था। वहीं भारत से पहले सितंबर 20123 में उसने चीनी नागरिकों के लिए भी वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया था। 2019 में थाईलैंड घूमने के लिए सबसे ज्यादा लोग चीन से पहुंचे थे। थाईलैंड के रिकॉर्ड 3.9 करोड़ अराइवल्स में से 1.1 करोड़ अराइवल चीन के थे।

थाईलैंड का टूरिज्म सेक्टर उसकी कुल GDP में लगभग 20% का योगदान देता है।

थाईलैंड का टूरिज्म सेक्टर उसकी कुल GDP में लगभग 20% का योगदान देता है।

थाईलैंड की GDP में टूरिज्म का 20% योगदान

थाईलैंड का टूरिज्म सेक्टर उसकी कुल GDP में लगभग 20% का योगदान देता है, लेकिन कोविड-19 महामारी के बाद से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। इसी तरह श्रीलंका का टूरिज्म सेक्टर भी कोविड में प्रभावित हुआ है। ऐसे में श्रीलंका ने भी टूरिज्म को बूस्ट देने के लिए भारत और चीन सहित सात देशों के लिए 31 मार्च 2024 तक वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है।

2.1 करोड़ हुई विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या

भारत सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि विदेश यात्रा करने वाले भारतीयों की संख्या 2011 में 1.4 करोड़ से बढ़कर 2019 में 2.7 करोड़ पर पहुंच गई थी। फिर कोरोना महामारी के कारण दो साल तक टूरिज्म सेक्टर ठप रहा। 2022 में यह संख्या फिर से 2.1 करोड़ हो गई।

गूगल पर ट्रेंड कर रहा थाईलैंड वीजा-फ्री

थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए अपनी वीजा-फ्री एंट्री पॉलिसी के अनिश्चितकालीन विस्तार का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद पिछले 30 दिनों के गूगल ट्रेंड्स को देखें तो साफ है कि थाईलैंड वीजा-फ्री को लगातार सर्च किया जा रहा है।

सोर्स- GOOGLE TRENDS

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *