32 की हुई सुनील शेट्टी के साथ खड़ी ये बच्ची, एक्ट्रेस ने 2015 से नहीं दी 1 भी हिट, फिर भी सुपरस्टार की फेवरिट

[ad_1]

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरस्टार हैं, जिनके बच्चों ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. इनमें कुछ सफल हुए और कुछ असफल हुए. कई अभी भी इंडस्ट्री में बने रहने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. ऐसे ही एक स्टारकिड आथिया शेट्टी हैं. आज इनका जन्मदिन है. वह आज 32 साल की हो गई हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर सुनील ने अपनी लाडली बेटी को विश किया है. उन्होंने इंस्टा पर बेटी के नाम एक पोस्ट शेयर किया है. इसमें उनकी बचपन की कुछ तस्वीरें हैं और एक भावुक कर देने वाला नोट है.

आथिया शेट्टी की बचपन की कई अनदेखी तस्वीरें देख फैंस भी हैरान हो गए हैं. पहली तस्वीर में बच्ची अथिया अपने पालने में खड़ी दिखाई दे रही हैं. दूसरी तस्वीर में वह कैमरे की तरफ ध्यान से देख रही हैं. तीसरी तस्वीर में वह अपने खिलौनों के साथ पोज दे रही हैं, जबकि चौथी तस्वीर में सुनील भी गोल्फ कोर्स में मस्ती करते नजर आ रहे हैं.

सुनील शेट्टी का इंस्टाग्राम पोस्ट.

सुनील शेट्टी ने इस तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “मेरे सबसे अच्छे हिस्से को जन्मदिन की शुभकामनाएं… मेरे सबसे पसंदीदा इंसान… मेरे सबसे अच्छे दोस्त… मेरे विश्वासपात्र और मेरे जीवन की सबसे बड़ी खुशी… तुमसे बेशुमार प्यार टिआआ.” इस कैप्शन के साथ उन्होंने दिल वाले और प्यार में डूबे स्माइली का इमोजी भी शेयर किया है.

अथिया शेट्टी की फ्लॉप फिल्में

बता दें, आथिया शेट्टी ने साल 2015 में आई बॉलीवुड फिल्म हीरो से बॉलीवुड डेब्यू किया था. फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी. इसके बाद उन्होंने, अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर ‘मुबारकां’ में काम किया. साल 2017 में आई यह फिल्म भी फ्लॉप हुई. इसके बाद 2019 में आई उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में काम किया. यह फिल्म फ्लॉप हुई. इसके बाद से उन्होंने अभी तक एक भी फिल्म में काम नहीं किया.

Tags: Happy birthday, Suniel Shetty

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *