Shamli Encounter First Big Encounter Of Year In Up 40 Rounds Of Firing In Encounter That Lasted For 30 Minutes – Amar Ujala Hindi News Live


1 of 13

Shamli encounter
– फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जिले में सोमवार की रात एसटीएफ मेरठ की मुकीम काला और कग्गा गैंग के सदस्यों से मुठभेड़ हुई। उदपुर गांव के पास 30 मिनट तक जमकर गोलीबारी हुई। दोनों ओर से 40 राउंड से अधिक गोलियां चली। चार बदमाशों को मार गिराने के बाद घटनास्थल को सील कर दिया गया था।

एसटीएफ मेरठ यूनिट के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार, सोमवार सुबह 11 बजे ही उन्हें मुखबिर से एक लाख के इनामी अरशद और उसके साथी के आने और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की सूचना थी, जिस पर पुलिस ने दिन में ही उदपुर ईंट भट्ठे के पास अपनी फील्डिंग जमा ली थी। 

पुलिस को सफलता रात तक मिली। दोनों ओर से 30 मिनट तक जमकर फायरिंग हुई जिसमें पूरा क्षेत्र दहल उठा। बदमाशों के पास से तमंचे, कारबाइन, कारतूस और कार को पुलिस ने जब्त कर लिया। मौके पर पहुंचे डीआईजी अजय साहनी ने टीम का हौंसला बढ़ाया।




Trending Videos

Shamli encounter first big encounter of year in UP 40 rounds of firing in encounter that lasted for 30 minutes

2 of 13

गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम
– फोटो : संवाद

रेंज में पहली बार एक साथ चार बदमाश हुए एनकाउंटर में ढेर

उदपुर गांव के पास चार बदमाशों को मार गिराने के बाद एसटीएफ के अधिकारियों का दावा है कि रेंज में पहली बार एक साथ चार बदमाशों का एनकाउंटर हुआ है। रेंज का यह पहला बड़ा एनकाउंटर है। हालांकि, पूर्व में दो या फिर एक बदमाश को भी एनकाउंटर में मार गिराया जाता रहा है।


Shamli encounter first big encounter of year in UP 40 rounds of firing in encounter that lasted for 30 minutes

3 of 13

गांव उदपुर भटटे के पास पुलिस होई मुठभेड के बाद जांच करती जांच करती फोरेंसिक टीम
– फोटो : संवाद

ग्रामीण मौके पर पहुंचे 

उदपुर के ईंट भट्ठे के पास मुठभेड़ के बाद मंगलवार सुबह क्षेत्र के सकौती, अजीजपुर, कमालपुर, गुर्जरपुर, नाई नंगला, बिड़ौली, मंगलौरा के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। मुठभेड़ में चार बदमाशों के मार गिराने के बाद जिले में हर और इसी की चर्चा थी। हालांकि, उदपुर के कई ग्रामीणों ने कहा कि जिस समय बदमाशों को मुठभेड़ में मारा गया, उस समय वे गहरी नींद में सोए हुए थे।


Shamli encounter first big encounter of year in UP 40 rounds of firing in encounter that lasted for 30 minutes

4 of 13

मृतक बदमाश अरशद का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद

ग्रामीण बोले, हमें तो सुबह पता लगा कि चार बदमाश मारे गए

उदपुर गांव के शमीम ने कहा कि सुबह 7 बजे जैसे ही वह उठा तो एनकाउंटर में चार के मारे जाने की सूचना मिली। अनवर का कहना था कि घर से बाहर निकला तो ग्रामीणों ने ही बदमाशों के मारे जाने की जानकारी दी। कमालपुर के राहुल का कहना है कि रात करीब 12:30 बजे वह बिड़ौली से गांव में जा रहा था। उदपुर ईंट भट्ठे के पास कई शव पड़े थे और पुलिस वहां पर किसी को नहीं जाने दे रही थी।


Shamli encounter first big encounter of year in UP 40 rounds of firing in encounter that lasted for 30 minutes

5 of 13

मुठभेड़ के बाद बदमाशों के पड़े हथियार
– फोटो : संवाद

इंस्पेक्टर सुनील ने किया एके 47 से फायर

एसपी ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील ने अपनी एके 47 से भी फायर किया। जबकि टीम के अन्य साथी प्रमोद कुमार ने पिस्टल से तीन, जयवीर सिंह ने एक, हेड कांस्टेबल प्रीतम सिंह ने दो, विवेक ने एक, हेड कांस्टेबल जोशी राणा ने एक, विकास धामा ने एक, रोमिश तोमर ने एक, आकाशदीप ने एक, अंकित कुमार आदि ने एक फायर कर बदमाशों को मार गिराया। 

 


Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *