Donald Trump News: उधर कुर्सी पर बैठे डोनाल्ड ट्रंप, इधर पुतिन ने शी जिनपिंग को मिलाया फोन, जानिए क्या हुआ?

[ad_1]

Last Updated:

Donald Trump News: डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्रपति को फोन घुमाया. पुतिन और जिनपिंग के बीच वीडियो कॉल पर बातचीत हुई.

उधर कुर्सी पर बैठे ट्रंप, इधर पुतिन ने जिनपिंग को घुमाया फोन, जानिए क्या हुआ?

ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद पुतिन ने जिनपिंग के साथ फोन पर बातचीत की.

मॉस्को: अमेरिका में फिर से डोनाल्ड ट्रंप के युग की शुरुआत हो गई है. डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ ली. इसके बाद से पूरी दुनिया में हलचल मची हुई है. पहले उन्होंने कनाडा और मैक्सिको पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया. अब उन्होंने चीन पर 10 फीसदी टैफिर का ऐलान किया है. यह टैरिफ 1 फरवरी से लागू होगा. इस बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने आनन-फानन में चीन में फोन घुमाया. जी हां, डोनाल्ड ट्रंप के 47वें अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के एक दिन बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से वीडियो कॉल से फोन पर बात की.

सूत्रों का कहना है कि पुतिन ने डोनाल्ड ट्रंप के शपथ के बाद की स्थिति को लेकर बातचीत की और दोनों देशों के करीबी संबंधों पर जोर दिया. व्लादिमीर पुतिन और शी जिनपिंग ने व्यक्तिगत स्तर पर बहुत मजबूत संबंध विकसित किए हैं. इससे मास्को और बीजिंग के बीच संबंध बेहतर हुए हैं और 2022 में पुतिन द्वारा यूक्रेन में सेना भेजने के बाद ये संबंध और भी घनिष्ठ हो गए हैं. यह किसी से छिपी नहीं है कि यूक्रेन जंग के बाद से पुतिन और जिनपिंग की दोस्ती कितनी मजबूत हुई है.

क्या-क्या बातचीत हुई
रूस यानी मॉस्को पर पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच चीन, रूसी तेल और गैस का एक प्रमुख ग्राहक तथा प्रमुख प्रौद्योगिकियों का स्रोत बन गया है. चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मंगलवार की बातचीत में व्लादिमीर पुतिन ने इस बात पर जोर दिया कि रूस-चीन संबंध साझा हितों, समानता और पारस्परिक लाभ पर आधारित हैं. इस दौरान दोनों नेताओं ने उल्लेख किया कि उनके ये संबंध आंतरिक राजनीतिक कारकों और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय माहौल पर निर्भर नहीं हैं.

पुतिन और जिनपिंग ने क्या कहा?
रूस के सरकारी टेलीविजन के अनुसार, पुतिन ने जिनपिंग से कहा, ‘हम संयुक्त रूप से अधिक न्यायसंगत बहुध्रुवीय वैश्विक व्यवस्था के विकास का समर्थन करते हैं और यूरेशिया और संपूर्ण विश्व में अविभाज्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं.’ वहीं, शी जिनपिंग ने मॉस्को और बीजिंग के बीच घनिष्ठ सहयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह वैश्विक प्रणाली में सुधार और विकास के लिए सकारात्मक ऊर्जा लाने में मदद करता है.

चर्चा में ट्रंप का जिक्र हुआ या नहीं
हालांकि, किसी भी नेता ने टेलीविजन पर प्रसारित बातचीत के अंश में सीधे तौर पर डोनाल्ड ट्रंप का उल्लेख नहीं किया, लेकिन बातचीत का समय यह संकेत दे सकता है कि पुतिन और जिनपिंग नए अमेरिकी प्रशासन के साथ चर्चा में अपनी बातों में समन्वय करना चाहते हैं. सूत्रों का कहना है कि दोनों ने ट्रंप की वापसी पर भी चर्चा की. चीनी राष्ट्रपति ने शुक्रवार को ट्रंप से बात की थी और अमेरिका के साथ सकारात्मक संबंधों की उम्मीद जताई थी. (इनपुट भाषा से )

homeworld

उधर कुर्सी पर बैठे ट्रंप, इधर पुतिन ने जिनपिंग को घुमाया फोन, जानिए क्या हुआ?

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *