RACE 4 में होगी में इस हैंडसम हंक की एंट्री! विलेन बनकर जीतेंगे दिल, अक्षय खन्ना-जॉन अब्राहम को देंगे कड़ी टक्कर

[ad_1]

नई दिल्ली. अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रेस’ के हर पार्ट ने दर्शकों का दिल जीता है. अब तक इस फिल्म के तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं. इस फिल्म के चौथे पार्ट को लेकर भी दर्शक काफी एक्साइटेड हैं. खबर है कि इस बार सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं.

जहां पहले पार्ट में अक्षय खन्ना विलेन बनकर छा गए थे. वहीं अब दूसरे पार्ट में जॉन अब्राहम ने विलेन बनकर तहलका मचाया था. तीसरे पार्ट में फ्रेडी दारूवाला ने विलेन बनकर लोगों को एंटरटेन किया था. अब खबर सामने आ रही हैं कि मेकर्स ने इस फिल्म के चौथे पार्ट की कास्टिंग को लेकर भी चर्चा में है. टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रेस 4 में सिद्धार्थ मल्होत्रा को बतौर विलेन कास्ट किया जा सकता है.

12 करोड़ के बजट में तैयार हुआ पॉपुलर गाना, सामने आते ही खूब कटा था बवाल, फिल्म की कमाई ने हिला दिया था बॉक्स ऑफिस

सिद्धार्थ मल्होत्रा रेस-4 में आ सकते हैं नजर
रिपोर्ट के मुताबिक रेस-4 में सिद्धार्थ मल्होत्रा खूंखार विलेन की भूमिका में नजर आने वाले हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि अक्षय खन्ना और जॉन अब्राहम के किरदार से कहीं ज्यादा डरावना उनका किरदार होने वाला है. इस खबर के सामने आते ही फैंस का एक्साइटमेंट लेवल फिल्म को लेकर पहले से कई गुना बढ़ गया है. सोशल मीडिया एक यूजर ने लिखा- सिद्धार्थ मल्होत्रा बेस्ट विलेन साबित होंगे. इससे पहले वह ‘एक विलेन’ में खूंखार विलेन बनकर छा गए थे. का

हीरो बनते जा रहे विलेन
बीते कुछ समय से देखा जा रहा है कि बॉलीवुड के कई लीड हीरो अब विलेन बनकर अपना टैलेंट का नया अंदाज पेश कर रहे हैं. जहां एक समय से हीरो विलेन का रोल निभाने से परहेज करते थे, वहीं, अब हीरो विलेन बनकर अपनी किस्मत चमका रहे हैं. इनमें बॉबी देओल ताजा उदाहरण है. निगेटिव रोल करने का ट्रेंड इन दिनों काफी बढ़ रहा है.

बता दें कि अब तक शाहरुख खान, इमरान हाशमी (टाइगर-3), आमिर खान (धूम-3), रणवीर सिंह (पद्मावत), बॉबी देओल (एनिमल) जैसे कई एक्टर नेगेटिव रोल निभाकर खूब वाहवाही लूट चुके हैं. अब सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपने नए टैलेंट के जरिए लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं. लेकिन सच क्या है ये तो फिल्म रिलीजी होने के बाद ही पता चल पाएगा.

Tags: Bollywood actors, Entertainment news., Sidharth Malhotra

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *