Hyderabad Bhoolaxmi Temple Vandalized CCTV Footage | Telangana News | हैदराबाद के रक्षापुरम में भूलक्ष्मी मंदिर की मूर्ति तोड़ी: दो आरोपी गिरफ्तार, मंदिर पर पहले भी 5 बार हमला हो चुका

हैदराबाद30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हैदराबाद में रक्षापुरम इलाके के भूलक्ष्मी मंदिर की मूर्ति कुछ लोगों ने तोड़ दी।

हैदराबाद के रक्षापुरम इलाके में भूलक्ष्मी मंदिर की मूर्ति कुछ लोगों ने सोमवार (26 अगस्त) रात तोड़ दी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग रात में ही मंदिर में जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। DCP साउथ ईस्ट कांति लाल पाटिल मौके पर पहुंचे और उन्होंने लोगों को भरोसा दिया कि आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।

मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।इनमें से एक मुख्य आरोपी बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मूर्ति तोड़ने के पीछे कोई भी राजनीति मकसद के सबूत नहीं मिले है। आरोपियों से पूछताछ में दो और लोगों के नाम सामने आए है।

भूलक्ष्मी मंदिर के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

भूलक्ष्मी मंदिर के बाहर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया

मंदिर पर पहले भी हो चुका है हमला

भाजपा भाग्य नगर जिला अध्यक्ष समरेड्डी सुरेंद्र रेड्डी ने बताया की यह घटना पहली बार नहीं हुई है, पिछले पांच सालों में इस मंदिर पर 5 बार हमला हो चुका है।

उन्होंने बताया कि दो साल पहले इसी इलाके के विनायक मंडप में भी हमला हुआ था। रेड्डी ने आरोप लगाया की स्थानीय पार्षद और उनके समर्थकों ने इस घटना को अंजाम दिया है, और कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश की है।

उनका आरोप है की मंदिर पुलिस स्टेशन से मात्र 450 फीट की दूरी पर है। यहां पुलिस पेट्रोलिंग भी होती है, लेकिन घटना वाले दिन पुलिस पेट्रोलिंग नहीं हुई। उन्होंने कहा यहां के पार्षद और मंदिर के पास की पान की दुकान वाले से मामले में पूछताछ की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें …

तेलुगु स्टार नागार्जुन के कन्वेंशन सेंटर पर बुलडोजर चला:हैदराबाद में झील की जमीन पर अवैध निर्माण का आरोप, 6.69 एकड़ में बना था

तेलुगु स्टार नागार्जुन के हैदराबाद स्थित अवैध एन कन्वेंशन सेंटर को शनिवार, 24 अगस्त को बुलडोजर से तोड़ दिया गया। उन्होंने यह सेंटर रंगारेड्डी जिले के शिल्परामम के पास माधापुर में हाईटेक सिटी के पास बनाया था।

पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *