Pakistan Vietnam Ambassador Wife Missing Controversy | Islamabad News | पाकिस्तान में वियतनाम के राजदूत की लापता पत्नी मिली: पति से झगड़ा करने के बाद घर छोड़कर चली गई थीं; पार्क में बैठी मिली

[ad_1]

इस्लामाबाद1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस ने राजदूत की पत्नी को पार्क से ढूंढ निकाला। वह पति से झगड़ा करने के बाद घर छोड़कर चली गई थीं।

पाकिस्तान में इस्लामाबाद से वियतनाम राजदूत की लापता पत्नी को ढूंढ लिया गया है। चार घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद वह मिल गई। राजदूत की पत्नी, पति से नाराज होकर घर छोड़कर चली गई थीं।

वियतनाम के राजदूत नुएन तियेन फोंग ने खुद पुलिस हेल्पलाइन से संपर्क कर इसकी जानकारी दी थी। राजदूत फोंग ने पुलिस से बताया था कि उनकी पत्नी सुबह 11 बजे पार्लर जाने के लिए घर से निकली और अब तक वह नहीं लौटी। उनका फोन भी बंद आ रहा है।

कई घंटे बीतने के बाद भी उनसे संपर्क नहीं हो पाया था। वह अपना मोबाइल और पर्स घर पर ही छोड़कर चली गई थीं। राजदूत ने कहा कि उनकी पत्नी और उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके कुछ देर के बाद वह घर से निकल गईं।

कुछ दिनों पहले इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में वियतनाम के राजदूत और उनकी पत्नी पहुंचे थे।

कुछ दिनों पहले इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में वियतनाम के राजदूत और उनकी पत्नी पहुंचे थे।

इस्लामाबाद पुलिस ने इसके बाद राजदूत की लापता पत्नी को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सिटी एसपी खुद इस मामले की निगरानी कर रहे थे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजदूत की पत्नी को ढूंढ़ने के बाद उन्हें उनके पति के साथ घर भेज दिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि वह एफ9 पार्क के मेगा जोन में बैठी थीं।
पाकिस्तान में विदेशियों संग अपराध की घटनाएं बढ़ीं
ARY न्यूज के मुताबिक, पिछले सप्ताह इस्लामाबाद में एक सुपरमार्केट में कुछ अपराधियों ने नकली पुलिसवाला बनकर एक विदेशी महिला नागरिक को लूट लिया गया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस अधिकारी बनकर दो लोगों ने महिला को चेकिंग के लिए रोका और 500 पाउंड और अन्य कीमती सामान छीन लिया। इसके अलावा एक अलग घटना में, इस्लामाबाद में एक विदेशी महिला का बलात्कार की घटना हुई थी। उस विदेशी महिला की सुरक्षा में तैनात पुलिसवाले ने ही उसका रेप कर दिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *