Delhi exit poll result 2024 live- दिल्ली में BJP को झटका! AAP-कांग्रेस को कितनी सीटें

Delhi exit poll result 2024 live– देश के साथ दिल्ली के एग्जिट पोल्स सामने आ रहे हैं। दिल्ली की सात सीटों पर इस बार भारतीय जनता पार्टी और इंडिया गठबंधन के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला है। पहली बार दिल्ली के दंगल में साथ उतरे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने भाजपा के विजय रथ को रोकने में सफलता पाई या नहीं यह तो 4 जून को काउंटिंग के दिन साफ होगा, फिलहाल एग्जिट पोल नतीजों की तरफ कुछ इशारा जरूर कर सकते हैं। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली,  पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली हैं। भाजपा के सामने चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उतरे तो तीन सीटों पर कांग्रेस पार्टी ने मुकाबला किया। 

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर जहां पीएम मोदी के नाम और काम पर वोट मांगा तो इंडिया गठबंधन ने इसे संविधान बचाने की लड़ाई के रूप में पेश किया। इंडिया गठबंधन ने जनता के सामने इस बार को जोरशोर से रखने की कोशिश की कि यदि देश में लगातार तीसरी बार मोदी सरकार बनी तो तानाशाही आ जाएगी। भाजपा ने आम आदमी पार्टी पर लगे भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया। वहीं, आम आदमी पार्टी ने ‘जेल का जवाब वोट से’ नारा देकर जोरदार पलटवार किया। अब किसका दांव कितना चला, इसकी ओर एग्जिट पोल्स इशारा करने वाले हैं।

हम आपके लिए सभी एग्जिट पोल्स के आंकड़े लेकर आए हैं। एबीपी न्यूज सी वोटर, आज तक एक्सिस माय इंडिया से लेकर न्यूज 24 टूडेज चाणक्या तक सभी एग्जिट पोल्स के आंकड़े एक साथ आप यहां देख सकते हैं।

Sat, 01 Jun 2024 07:16 PM

Delhi exit poll 2024 live- रिपब्लिक और MATRIZE के एग्जिट पोल में अनुमान- दिल्ली में इंडिया गठंबंधन को 2 सीटें

Delhi exit poll 2024 live- रिपब्लिक और MATRIZE के एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन की वजह से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है। भाजपा को 5 सीटें मिल सकती हैं तो इंडिया गठबंधन उससे दो सीटें छीन सकता है।

Sat, 01 Jun 2024 07:11 PM

Delhi exit poll 2024 live- टूडेज चाणक्या का दावा- भाजपा से एक सीट छीन सकती है AAP-कांग्रेस

 Delhi exit poll 2024 live-  दिल्ली में भाजपा को झटका लग सकता है। टूडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा इस पर क्लीन स्वीप नहीं कर पाएगी। भाजपा छह सीटों पर जीत हासिल कर सकती है तो इंडिया गठबंधन उससे एक सीट छीन सकता है।

Sat, 01 Jun 2024 07:03 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली के दिल में कौन?

Delhi exit poll 2024 live- कुछ ही देर में दिल्ली के एग्टिल पोल्स के आंकड़े सामने आने वाले हैं। एग्जिट पोल्स से यह इशारा मिल सकता है कि दिल्ली के दिल में कौन जगह बना सकता है।

Sat, 01 Jun 2024 06:58 PM

Delhi exit poll 2024 live- सहीराम पहलवान की होगी जीत या रामवीर बिधूड़ी दक्षिणी दिल्ली में खिलाएंगे कमल

Delhi exit poll 2024 live- दक्षिणी दिल्ली सीट पर भाजपा और आप के बीच मुकाबला है। आम आदमी पार्टी ने सहीराम पहलवान को उम्मीदवार बनाया है तो भाजपा ने  रामवीर बिधूड़ी पर दांव लगाया है। देखना होगा कि कौन भारी पड़ता है।

Sat, 01 Jun 2024 06:54 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में आप-कांग्रेस गठबंधन का क्या भाजपा को होगा नुकसान

एग्जिट पोल्स के आंकड़े इस बात का इशारा कर सकते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन का क्या असर होगा। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों पार्टियों के मिल जाने से भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा?

Sat, 01 Jun 2024 06:50 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में क्या कांग्रेस का खत्म होगा सूखा

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में पिछले दो लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी खाली हात रही है। नजरें इस बात पर हैं कि क्या आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करके कांग्रेस सूखा खत्म कर पाएगी?

Sat, 01 Jun 2024 06:40 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में क्या आम आदमी पार्टी का खुलेगा खाता

एक दशक से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी अभी तक लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाई है। नजरें इस बात पर है कि क्या इस बार आम आदमी पार्टी ऐसा कर पाएगी। एग्जिट पोल्स में इस सवाल का जवाब कुछ हद तक मिल सकता है।

Sat, 01 Jun 2024 06:35 PM

Delhi exit poll 2024 live- एग्जिल पोल्स की शुरुआत, जल्द दिल्ली के आंकड़े

एग्जिटल पोल्स की शुरुआत हो चुकी है। जल्द ही हम आपको दिल्ली के आंकड़े बताने जा रहे हैं।

Sat, 01 Jun 2024 06:30 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली के नतीजों से तय होगा AAP और कांग्रेस का भविष्य

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में मौजूदा लोकसभा चुनाव के नतीजों से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन का भविष्य भी तय होगा। क्या विधानसभा चुनाव में भी दोनों दल साथ रहेंगे, यह काफी हद तक लोकसभा चुनाव के परिणाम से साफ हो सकता है। माना जा रहा है कि यदि अपेक्षित परिणाम नहीं मिले तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन बिखर सकता है। हाल ही में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ स्थायी संबंध नहीं बनाया है।

Sat, 01 Jun 2024 06:25 PM

Delhi exit poll 2024 live- आज तक और एक्सिस माय इंडिया का एग्जिट पोल जल्द

Delhi exit poll 2024 live-   आज तक ने एक्सिस माय इंडिया के साथ एग्जिट पोल किया है। जल्द ही इसके आंकड़े सामने आने वाले हैं। हम आपको सभी एग्जिट पोल के आंकड़े देने जा रहे हैं।

Sat, 01 Jun 2024 06:19 PM

Delhi exit poll 2024 live- कमलजीत सहरावत या महाबल मिश्रा, किसकी होगी जीत

Delhi exit poll 2024 live- एग्जिट पोल्स से यह भी संकेत मिल सकता है कि पश्चिमी दिल्ली सीट पर कमलजीत सहरावत या महाबल मिश्रा में से किसकी जीत होगी।

Sat, 01 Jun 2024 06:17 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा में अलग ट्रेंड

Delhi exit poll 2024 live- पिछले एक दशक में दिल्ली में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोटिंग का पैटर्न बेहद अलग रहा है। लोकसभा चुनाव में जहां भाजपा को बंपर वोट मिले हैं तो विधानसभा चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी को खूब पसंद किया है। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार लोकसभा चुनाव में जनता ने किसका साथ दिया।

Sat, 01 Jun 2024 06:12 PM

Delhi exit poll 2024 live- कुछ ही देर में सामने आएंगे एग्जिट पोल्स

एग्जिट पोल्स में अब बेहद कम समय बचा है। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद एग्जिट पोल्स के आंकड़े सामने आएंगे। हम आपको सभी एजेंसी के एग्जिट पोल्स के आंकड़े एक साथ दिखाने जा रहे हैं। देश में किसकी सरकार बनेगी और दिल्ली में किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती हैं, हम आपको हर डिटेल देंगे।

Sat, 01 Jun 2024 06:04 PM

Delhi exit poll 2024 live- चांदनी चौक सीट पर रोचक टक्कर

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में चांदनी चौक सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर है। भाजपा ने जहां व्यापारी नेता प्रवीण खंडेलवाल पर दांव लगाया तो कांग्रेस ने जेपी अग्रवाल को मैदान में उतारा है। 

Sat, 01 Jun 2024 06:02 PM

Delhi exit poll 2024 live- क्या शराब घोटाले के शोर का दिखेगा असर

दिल्ली में लोकसभा चुनाव के नतीजों से यह भी तय होने जा रहा है कि कथित शराब घोटाले के आरोपों का जनता पर क्या असर हुआ है। क्या भाजपा आम आदमी पार्टी को भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरने में कामयाब रही है या अरविंद केजरीवाल सहानुभूति बटोरने में सफल हुए हैं।

Sat, 01 Jun 2024 05:51 PM

Delhi exit poll 2024 live- नई दिल्ली में दो वकीलों की टक्कर

नई दिल्ली सीट पर बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती के बीच मुकाबला है। खास बात है कि दोनों पेशे से वकील हैं। नई दिल्ली सीट पर इस मुकाबले को वकीलों का दंगल भी कहा जा रहा है।

Sat, 01 Jun 2024 05:49 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में जिसका कब्जा उसी की सरकार

Delhi exit poll 2024 live- पिछले तीन लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सीटों पर जिसने कब्जा जमाया है उसी पार्टी की केंद्र में सरकार बनी है। 2014 और 2019 में भाजपा ने क्लीन स्वीप किया तो 2009 में कांग्रेस ने सभी सीटों पर कब्जा किया था और देश में सरकार बनाई थई।

Sat, 01 Jun 2024 05:46 PM

Delhi exit poll 2024 live- बांसुरी स्वराज और सोमनाथ भारती में टक्कर

Delhi exit poll 2024 live-  नई दिल्ली सीट से भाजपा नेता बांसुरी स्वराज और आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती में टक्कर है। देखना दिलचस्प होगा कि कौन बाजी मारता है। भाजपा ने मीनाक्षी लेखी की जगह इस बार बांसुरी स्वराज पर दांव लगाया है। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं।

Sat, 01 Jun 2024 05:15 PM

Delhi exit poll 2024 live- कुछ ही देर में आएंगे एग्जिट पोल्स

सातवें चरण का मतदान आखिर दौर में चल रहा है। मतदान खत्म होने की घोषणा होते ही हम आपको एग्जिट पोल्स के आंकड़े बताएंगे। जुड़े रहिए।

Sat, 01 Jun 2024 04:51 PM

Delhi exit poll 2024 live- दिल्ली में मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के मुकाबले पर नजर

दिल्ली के दंगल में वैसे तो सभी सीटों पर रोचक मुकाबला हुआ है, लेकिन नॉर्थ ईस्ट सीट पर दो बिहारी बाबू का मुकाबला सबसे दिलचस्प माना जा रहा है। मनोज तिवारी और कन्हैया कुमार के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। दोनों ही बिहार से आते हैं और टीवी के चर्चित चेहरे हैं। दोनों अपने भाषण और बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। मनोज तिवारी भोजपुरी गानों के मशहूर गायक हैं तो छात्र राजनीति से चर्चित हुए कन्हैया कुमार वाम राजनीति को छोड़कर कांग्रेस के सहारे राजनीतिक मुकाम बनाने की कोशिश में हैं।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *