07:48 PM, 09-Mar-2024
MI vs GG Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका
गुजरात जाएंट्स को पहला झटका लाउरा वोल्वार्ड्ट के रूप में लगा। उन्हें हेली मैथ्यूज ने तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट कर दिया। वह 13 रन बना सकीं। फिलहाल क्रीज पर कप्तान बेथ मूनी और दयालन हेमलता मौजूद हैं। पांच ओवर के बाद टीम का स्कोर 39/1 है।
07:31 PM, 09-Mar-2024
MI vs GG Live Score : गुजरात की पारी शुरु
मुंबई इंडियंस के खिलाफ दमदार शुरूआत के लिए गुजरात जाएंट्स तैयार है। सलामी बल्लेबाजी के लिए लाउरा और कप्तान बेथ मूनी उतरी हैं। उम्मीद है कि दोनों मुंबई पर शुरूआत से ही दवाब बनाने में कामयाब होंगी।
07:05 PM, 09-Mar-2024
MI vs GG Live Score : दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात जाएंट्स: लाउरा वोल्वार्ड्ट, बेथ मूनी (विकेटकीपर/कप्तान), फीबी लिचफील्ड, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, भारती फुलमाली, कैथराइन ब्राइस, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, मेघना सिंह, शबनम शकील।
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेली मैथ्यूज, नताली सीवर ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया कर, अमनजोत कौर, एस सजना, पूजा वस्त्राकर, हुमैरा काजी, शबनिम इस्माइल, साइका इशाक।
07:01 PM, 09-Mar-2024
MI vs GG Live Score : गुजरात ने जीता टॉस, चुनी बल्लेबाजी
दिल्ली के अरुण जेट्ली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में गुजरात जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। उम्मीद है कि टीम इस मुकाबले में मुंबई को मात देकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल करने में कामयाब होगी।
06:55 PM, 09-Mar-2024
MI vs GG Live Score : महिला प्रीमियर लीग के लिए दोनों टीमें
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, अमनदीप कौर, अमेलिया केर, क्लोय ट्रायन, एलिसा मैथ्यूज, हुमैरा काजी, इसाबेल वॉन्ग, जिंतिमनी कलिता, कृथना बालाकृष्णन, नताली सीवर ब्रंट, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, प्रियंका बाला (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया, फातिमा जाफर, साइका इशाक, शबनिम इस्माइल।
गुजरात जाएंट्स: बेथ मूनी (कप्तान/विकेटकीपर), लाउरा वोल्वार्ड्ट, फीबी लीचफील्ड, रिया मिश्रा, तृशा पूजिता, एश्ले गार्डनर, दयालन हेमलता, हरलीन देओल, कैथरीन ब्राइस, सायली साथगरे, स्नेह राणा, तनुजा कंवर, तरन्नुम पठान, लिया ताहूहू, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, शबनम शकील।
06:48 PM, 09-Mar-2024
MI vs GG Live Score : गुजरात को लगा पहला झटका, लाउरा 13 रन बनाकर आउट, कप्तान मूनी और दयालन क्रीज पर
महिला प्रीमियर लीग का 16वां मैच आज शाम साढ़े सात बजे से मुंबई इंडियंस और गुजरात जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। एमआई छह मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है जबकि गुजरात को सिर्फ एक जीत मिली है। आज अग गुजरात इस मैच में जीत दर्ज करने में नाकाम रहती है तो प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।