- Hindi News
- National
- Mehbooba Mufti Vs BJP; Jammu Kashmir NC Congress PDP Alliance | Exit Poll Result
श्रीनगर3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और उनके बेटे उमर जम्मू-कश्मीर के सीएम रह चुके हैं। पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती और उनके पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद भी जम्मू-कश्मीर के सीएम रह चुके हैं।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जारी होने के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रेसिडेंट फारूक अब्दुल्ला ने खुशी जताई है कि NC और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाते दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि PDP हमसे जुड़ने के लिए तैयार है, ये बेहद अच्छी बात है।
दरअसल, एग्जिट पोल सामने आने के बाद PDP नेता जुहैब युसुफ मीर ने बयान दिया कि भाजपा को सत्ता से बाहर रखने के लिए वे नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को तैयार हैं।
PDP नेता के इस बयान को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें बधाई हो। उनकी सोच अच्छी है, हम सभी एक राह पर हैं। नफरत को हमें खत्म करना है और जम्मू-कश्मीर को इकट्ठा रखना है।
शनिवार को जारी हुए एग्जिट पोल्स में NC-कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है। 10 पोल में से 5 नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की सरकार बना रहे हैं, जबकि 5 में वह बहुमत से 10 से 15 सीटें दूर दिख रही है। पार्टी को 40 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा 30 सीटें ला सकती है। PDP और अन्य को 10-10 सीटें आएंगी।

एग्जिट पोल पर फारूक बोले थे- 8 अक्टूबर को नतीजे सामने आ जाएंगे फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को एग्जिट पोल पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि 8 अक्टूबर को सारे नतीजे आपके सामने होंगे, बक्से खुलेंगे और हमें पता चल जाएगा कि कौन कहां खड़ा है। लेकिन मैं इतना जरूर जानता हूं कि कांग्रेस-NC गठबंधन बहुमत से सरकार बनाएगा।
PDP नेता ने कहा था- हम जानते हैं सरकार बनाने में PDP अहम भूमिका निभाएगी लाल चौक विधानसभा सीट से पीडीपी उम्मीदवार जुहैब यूसुफ मीर ने शनिवार को कहा था कि हमारी नजर में एग्जिट पोल का कोई मतलब नहीं है, ये सिर्फ टाइम पास चीज है। लेकिन हम जानते हैं कि हमारी पार्टी जम्मू-कश्मीर में बनने वाली सेक्युलर सरकार का अहम हिस्सा बनेगी। हमने पहले भी कहा था कि कश्मीर की पहचान बचाने के लिए हम कोई भी कदम उठाने को तैयार है। ये बेहद जरूरी है कि हम एक सेक्युलर सरकार बनाएं जो भाजपा के खिलाफ हो, उसके साथ नहीं।
भास्कर रिपोर्टर्स पोल में NC-कांग्रेस को 35-40 सीटें, BJP को 20-25

भास्कर रिपोर्टर्स के पोल में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के गठबंधन को 35 से 40 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि बीजेपी को 20 से 25 सीटें आएंगी। पीडीपी को 4-7 सीटें आ सकती हैं। पूरी खबर पढ़ें
