Kapurthala man dies Italy | कपूरथला के व्यक्ति की इटली में मौत: दो माह से चर्च में पड़ा शव, सोशल मीडिया से मिली जानकारी, 5 साल पहले गया विदेश – Kapurthala News

[ad_1]

पंजाब में कपूरथला के कस्बा नडाला से पांच साल पहले उज्ज्वल भविष्य के लिए इटली गए 40 वर्षीय व्यक्ति मनजीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दो महीने से भारत में उसकी अपने परिवार से फोन पर बात नहीं हो पा रही थी।

.

सोशल मीडिया में परिवार को उसकी मौत दो माह पहले होने का पता चला तो उन पर दुखों पहाड़ टूट पड़ा। जब मनजीत का शव दो माह से इटली की चर्च में पड़ा होने के बारे में परिवार को मालूम हुआ।

मृतक मनजीत सिंह की मां हंस कौर ने बताया कि उसका बेटा मनजीत सिंह इटली के लतीना शहर में रहता था। लेकिन पिछले दो माह से उसकी अपने बेटे से फोन पर कोई बातचीत नहीं हुई है। आज उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि उसकी मौत तो लगभग दो माह पहले ही हो गई थी और उसका शव इटली के चर्च में रखा हुआ है।

मृतक मनजीत सिंह के परिवार ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि उनके बेटे के शव को भारत लाने में मदद की जाए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *