Kim Jong Un Weight Gain Reason | North Korea Dictator Health Problems | तानाशाह किम जोंग को मोटापे के कारण डायबिटीज-ब्लड प्रेशर: दावा- 140 किलो हुआ वजन; विदेश में दवाइयां ढूंढ रहे नॉर्थ कोरिया के अधिकारी

[ad_1]

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

2019 में ट्रंप के साथ एक समिट के लिए वियतनाम जाते समय किम जोंग ट्रेन में सिगरेट पीते नजर आए थे।

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन का वजन दोबारा बढ़ गया है। इसकी वजह से वे ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जुझ रहे हैं। साउथ कोरिया की खुफिया एजेंसी नेशनल इंटेलिजेंस सर्विस ने सोमवार को बताया कि नॉर्थ कोरिया के अधिकारी किम का वजन कम करने के लिए विदेश में दवाइयां खोज रहे हैं।

40 साल के किम जोंग बहुत ज्यादा शराब पीते हैं और स्मोकिंग भी करते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका वजन 140 किलो तक पहुंच गया है। इससे पहले 2021 में किम ने डाइट में बदलाव के बाद अपना वजन घटाया था। बढ़ते वजन की वजह से किम जोंग को हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ टोस्ट करते किम जोंग।

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ टोस्ट करते किम जोंग।

हार्ट से जुड़ी बीमारियों से हुए पिता-दादा का हुआ था निधन
दरअसल, उनके परिवार में पहले भी लोगों को हार्ट संबंधी बीमारियां रह चुकी हैं। किम के पिता और दादा दोनों की इसी वजह से मौत हुई थी। किम के पिता किम जोंग इल की 2011 में 70 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हुई थी। जबकि नॉर्थ कोरिया के संस्थापक और किम के दादा किम इल सुंग की भी साल 1994 में 82 साल की उम्र में हार्ट अटैक से ही मौत हुई थी।

साउथ कोरिया के सांसद ली सियोंग क्वेन ने बताया कि किम की लंबाई 5 फीट 8 इंच है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए इस बात की बहुत ज्यादा आशंका है कि वे जल्द ही किसी हृदय की बीमारी के शिकार हो जाएंगे।

नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग ने अब तक अपने बाद देश की सत्ता संभालने के लिए उत्तराधिकारी नियुक्त नहीं किया है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि किम अपनी बेटी किम जू ए को ही अपना उत्तराधिकारी बनाएंगे। इसके लिए उन्होंने बेटी को ट्रेनिंग देनी भी शुरू कर दी है।

बेटी या बहन हो सकती है किम जोंग की उत्तराधिकारी
किम अलग-अलग इवेंट्स और समारोह में बेटी को साथ लेकर जाते हैं। नॉर्थ कोरिया की मिसाइल लॉन्चिंग से जुड़े कई कार्यक्रम में भी किम जू तानाशाह के साथ देखी गई हैं। हालांकि, किम की उत्तराधिकारी की रेस में उनकी बहन किम यो जोंग का नाम भी शामिल है।

यो जोंग किम से भी ज्यादा आक्रामक हैं। वे 2014 से नॉर्थ कोरिया की प्रोपेगैंडा एंड एजिटेशन डिपार्टमेंट की प्रेसिडेंट बनीं। 2017 में उन्हें पोलित ब्यूरो का सदस्य बनाया गया। यही टॉप बॉडी नॉर्थ कोरिया से जुड़े सभी बड़े फैसले लेती है।

किम कई आधिकारिक कार्यक्रमों में अपनी बेटी को साथ लेकर पहुंचते हैं।

किम कई आधिकारिक कार्यक्रमों में अपनी बेटी को साथ लेकर पहुंचते हैं।

धूम्रपान के लिए मशहूर हैं तानाशाह किम
नॉर्थ कोरिया के नेता किम जोंग काफी ज्यादा धूम्रपान करते हैं। 2019 में ट्रंप के साथ एक समिट के लिए वियतनाम जाते समय किम जोंग ट्रेन में सिगरेट पीते नजर आए थे। मई 2022 में अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) से नॉर्थ कोरिया को तंबाकू एक्सपोर्ट करने पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था। हालांकि, रूस और चीन ने इस पर वीटो लगा दिया था।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *