[ad_1]
बेरूत24 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इजराइली सेना ने लेबनान के हथियार डिपो पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया। (फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है।)
लेबनान में पिछले तीन दिन से पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में धमाकों के बाद इजराइल ने गुरुवार रात (19 सितंबर) दक्षिणी लेबनान में 70 हवाई हमले किए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक गाजा युद्ध शुरू होने के बाद इजराइल का लेबनान पर ये सबसे बड़ा हमला था।
इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उन्होंने लेबनान में हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स पर हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया है। इसके अलावा 1000 रॉकेट बैरल भी तबाह कर दिए। IDF ने कहा कि हिजबुल्लाह इन हथियारों से इजराइल पर हमले की तैयारी में था।
इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह की कई इमारतों और एक हथियार डिपो को भी तबाह करने का दावा किया। इससे पहले लेबनान में 17-18 सितंबर को पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके हुए थे। इनमें 37 लोगों की मौत हो गई थी और 2300 लोग घायल हुए थे। लेबनान और हिजबुल्लाह ने इन हमलों के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।

साउथ लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमला करने के लिए उड़ान भरता इजराइली फाइटर जेट।

हिजबुल्लाह ने कहा कि इजराइली सेना ने बुधवार को 17 मिलिट्री ठिकाने पर हमला किया है।
हिजबुल्लाह चीफ ने सीरियल धमाकों को बताया जंग का ऐलान रिपोर्ट के मुताबिक लेबनान पर हमले की शुरुआत तब हुई जब हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के बाद अपना पहला भाषण दे रहे थे। उनके भाषण के बाद भी देर रात कर इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकाने पर हमले किए।
अपने भाषण में नसरल्लाह ने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया। भाषण में हिजबुल्लाह चीफ ने कहा कि इजराइल ने इन हमलों के साथ सारी हदें पार कर दी हैं। यह जनसंहार लेबनान के लोगों के खिलाफ इजराइल की जंग की शुरुआत है।

हिजबुल्लाह चीफ हसन की पेजर ब्लास्ट से लेकर पलटवार पर बड़ी बातें…
- पेजर ब्लास्ट पर- हिजबुल्लाह चीफ हसन ने पेजर और वॉकी टॉकी ब्लास्ट के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया। हसन ने इन ब्लास्ट को नरसंहार बताते हुए इसे जंग का आगाज करार दिया।
- ब्लास्ट के पलटवार पर- हिजबुल्लाह चीफ हसन ने पेजर ब्लास्ट के पलटवार को लेकर कहा कि पिछले दो दिनों में हुए हमलों की कड़ी सजा दी जाएगी, चाहे इजराइल इसकी उम्मीद करे या न करे। साथ ही हसन ने ये भी कहा कि अगर इजराइली सैनिक दक्षिणी लेबनान में घुसते हैं तो ये उनके लिए ऐतिहासिक मौका होगा।
- गाजा पर- हिजबुल्लाह चीफ ने कहा कि लेबनान में हुए पेजर और वॉकी टॉकी ब्लास्ट का उसकी तरफ से गाजा में जारी मदद पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हसन ने दोहराया कि हिजबुल्लाह, गाजा में इजराइल के खिलाफ मदद करता रहेगा।

[ad_2]
Source link
