रशियन गर्ल घूमने आई थी इंडिया गेट, इस लड़के तुरंत पकड़ा, फिर दोनों ने मिलकर लगाए जोरदार ठुमके!

[ad_1]

भारत और रूस की दोस्ती सदियों पुरानी है. दोनों ही देश हमेशा एक-दूसरे का साथ देते हैं. वहां के लोगों में भी भारत और भारतीय लोगों को लेकर एक अलग छवि है. वे भारत के लोगों को अपना समझते हैं. वहां तो बॉलीवुड की फिल्में भी बेहद पसंद की जाती रही हैं. ऐसे में अक्सर रशियन लोग भारत घूमने आते हैं. इनमें रशियन गर्ल्स तो अकेले भी चली आती हैं. कुछ का इरादा यहां घूमने का होता है, तो कुछ पैसा कमाने आती हैं. लेकिन उन्हें यहां के लोगों से भरपूर प्यार मिलता है. इसका नजारा इस वीडियो में देखने को मिलेगा, जब आप देखेंगे कि एक भोजपुरिया लड़का रशियन लड़की को इंडिया गेट पर पकड़ लेता है और उसे नचाने लग जाता है. इस लड़के ने रशियन गर्ल से डांस करने के लिए रिक्वेस्ट किया होगा, जिसे वो इनकार नहीं कर सकी. फिर क्या था, दोनों ने जोरदार ठुमके लगाए.

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हर्ष तिवारी नाम के इस लड़के ने सिर पर चश्मा लगाकर कमर में लाल गमछा बांध लिया है. उसके बगल में स्पोर्ट शूट पर घाघरा में रशियन लड़की खड़ी है. बैकग्राउंड में खेसारी लाल यादव का भोजपुरिया गाना बजता है, जिसके बोल हैं ‘मुअना, गवना कराके घरे लाइल बाटे’. हर्ष जैसे ही इस गाने पर खेसारी के अंदाज नाचना शुरू करते हैं, वैसे-वैसे रशियन गर्ल भी हर्ष को कॉपी करने लगती है. पहली बार में देखकर ऐसा लगता है कि दोनों ने काफी दिनों से इसका प्रैक्टिस किया है. लेकिन असल में ऐसा नहीं है. हर्ष अक्सर इंडिया गेट के पास विदेशी महिलाओं के साथ डांस का वीडियो शेयर करते हैं. इनमें से ज्यादातर महिलाएं रूस की रहने वाली होती हैं. लेकिन इन्हें भी हर्ष के साथ डांस करके बेहद मजा आता है. इतना ही नहीं, रूस में भी हर्ष के वीडियो को खूब पसंद किया जाता है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *