Arvind Kejriwal Vs Rahul Gandhi; BJP Congress | Delhi Election | केजरीवाल का आरोप- भाजपा और कांग्रेस के बीच जुगलबंदी: कहा- मैं राहुल गांधी पर बोलता हूं, तो भाजपा उसका जवाब देती है

नई दिल्ली1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

केजरीवाल ने कहा कि राहुल गांधी को कांग्रेस बचानी है और मुझे देश बचाना है।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस की जुगलबंदी उजागर होगी। उन्होंने कहा- मैं जब राहुल गांधी के बारे में बोलता हूं तो उसका जवाब भाजपा की ओर से आता है। दोनों के बीच साझेदारी चल रही है।

दरअसल, राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के सीलमपुर में कहा, ‘अरविंद केजरीवाल कहते थे कि वह दिल्ली को साफ करेंगे, भ्रष्टाचार खत्म करेंगे और राष्ट्रीय राजधानी को पेरिस बना देंगे। क्या हुआ? क्या उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म किया? दिल्ली में प्रदूषण, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ रही है।’

केजरीवाल ने X पर जवाब दिया- राहुल गांधी जी दिल्ली आए। उन्होंने मुझे बहुत गालियां दीं, पर मैं उनके बयानों पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। उनकी लड़ाई कांग्रेस बचाने की है, मेरी लड़ाई देश बचाने की है।

केजरीवाल का जवाब देते हुए भाजपा IT सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने X पर लिखा- ‘देश की चिंता बाद में करो, पहले नई दिल्ली सीट बचाओ।’ केजरीवाल विधानसभा में नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। यहां भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। दोनों पूर्व CM के बेटे हैं।

इस पर पलटवार करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘बहुत बढ़िया। मैंने राहुल गांधी के बारे में एक लाइन लिखी और भाजपा की तरफ से जवाब आया। देखिए, भाजपा कितनी परेशान है। यह दिल्ली चुनाव शायद कांग्रेस और भाजपा के बीच वर्षों पुरानी साझेदारी को उजागर कर देगा।’

संदीप दीक्षित बोले- शराब घोटाला करना देश बचाना था क्या कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा- केजरीवाल को पता ही नहीं देश बचाना क्या होता है। शराब घोटाला देश बचाना था। अय्याशी के महल में रहना देश बचाना था। हर पार्टी के साथ मिलकर कांग्रेस को हर जगह हराना क्या देश बचाने का काम था। केजरीवाल का एक काम नहीं है जो इसने अपने स्वार्थ के अलावा किया हो। इन्होंने कांग्रेस के समय के काम को अपना बता दिया।

दीक्षित ने कहा- केजरीवाल पर जो सवाल उठ रहे हैं इन्हें हिम्मत नहीं है कि वे इसका जवाब दें। इतने दिनों से वो कोशिश कर रहा था कि कुछ लोग जो इसके साथ में INDIA गठबंधन में उनको एकजुट करके कांग्रेस के खिलाफ कर दे। जिस दिन वह चुनाव हारेगा उस दिन वह जेल चला जाएगा। ये जो माहौल बना रहे थे कि केजरीवाल किसके साथ है किसके साथ नहीं है उसे राहुल ने स्पष्ट कर दिया।

केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा और संदीप दीक्षित मैदान में अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उनके खिलाफ भाजपा से प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित मैदान में हैं। प्रवेश वर्मा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत साहिग सिंह वर्मा के बेटे हैं। वहीं संदीप दीक्षित दिल्ली में 10 साल CM रहीं शीला दीक्षित के बेटे हैं।

दिल्ली में 5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

चुनाव आयोग ने 7 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव का ऐलान किया था। दिल्ली की सभी 70 सीटों पर सिंगल फेज में 5 फरवरी को वोटिंग होगी। रिजल्ट 8 फरवरी को आएंगे। तारीखों की घोषणा के दिन से चुनाव प्रक्रिया पूरी होने यानी 10 फरवरी तक करीब 35 दिन लगेंगे।

डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में CEC राजीव कुमार सिर्फ 10 मिनट दिल्ली चुनाव पर बोले। एक घंटे से ज्यादा वक्त तक उन्होंने EVM, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और खास वर्ग के वोटर्स का नाम हटाने जैसे विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। पूरी खबर पढ़ें…

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

राहुल बोले- मोदी-केजरीवाल एक जैसे, दोनों अडाणी पर एक शब्द नहीं बोलते​

दिल्ली चुनाव में राहुल गांधी ने पहली रैली 13 जनवरी को सीलमपुर विधानसभा इलाके में की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अरविंद केजरीवाल एक जैसे हैं। दोनों अडाणी के बारे में एक भी शब्द नहीं बोलते हैं।देश में 150 अरबपति लोग हैं, जो भारत को कंट्रोल करते हैं। देश का पूरा फायदा इन अरबपतियों को मिलता है। अडाणी-अंबानी, मोदी की मार्केटिंग करते हैं। पूरी खबर पढ़ें…

अमित शाह बोले- केजरीवाल ने अन्ना जैसे संत का इस्तेमाल किया

​​​​​​दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह ने 11 जनवरी को झुग्गी बस्ती प्रधान सम्मेलन में कहा कि जिन लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया। अन्ना जैसे संत पुरुष को आगे करके सत्ता में आए, उन्होंने इतना भ्रष्टाचार किया कि सारे रिकॉर्ड टूट गए। दिल्ली सरकार 10 साल से डिजास्टर बनी हुई है। दिल्ली के झुग्गीवासी झूठे वादे करने वाले अरविंद केजरीवाल को सबक सिखाने जा रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *