12 Indians found dead at restaurant in Georgia’s mountain resort of Gudauri | जॉर्जिया के रेस्तरां में गैस रिसाव, 11 भारतीयों की मौत: कार्बन मोनोऑक्साइड की वजह से दम घुटा, एक ही रूम में सो रहे थे

[ad_1]

त्बिलिसी5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जॉर्जिया के गुडौरी में स्की रिसॉर्ट की तस्वीर (फाइल)

जॉर्जिया के गुडौरी के एक रेस्तरां में 11 भारतीय समेत 12 लोगों की मौत हो गई। 12वां शख्स जॉर्जिया का ही है। पुलिस के मुताबिक, ये सभी रेस्तरां के दूसरे फ्लोर की एक कमरे में सो रहे थे। तभी कार्बन मोनोऑक्साइड रिसाव से इनका दम घुट गया।

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में उनके शरीर पर हिंसा या चोट के कोई निशान नहीं मिले। जॉर्जिया की राजधानी त्बिलिसी में स्थित भारतीय दूतावास इस घटना पर दुख जताया है। दूतावास ने कहा, ‘हम स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं ताकि शवों को जल्द भारत भेजा जा सके।’

जॉर्जिया के गृह मंत्रालय ने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। CNN के मुताबिक, कर्मचारियों के बिस्तर के पास एक जनरेटर पाया गया था और शायद बिजली कट जाने के बाद इसे चालू किया गया था। इससे गैस रिलीज हुई। मरने वालों की पहचान अभी जारी नहीं की गई है।

गुडौरी में भारतीय रेस्तरां की तस्वीर। ये सोशल मीडिया पर वायरल है।

गुडौरी में भारतीय रेस्तरां की तस्वीर। ये सोशल मीडिया पर वायरल है।

मैप से समझिए जार्जिया कहां है…

गुडौरी में अभी रात के समय में तापमान माइनस 15 डिग्री तक चला जाता है। बिना हीटर के सहारे यहां रात गुजारना जानलेवा हो सकता है। इसी वजह से यहां रहने वाले लोग कमरे में गर्मी की व्यवस्था करते हैं।

गुडौरी रूसी सीमा के नजदीक काकेशस पर्वतमाला के पास है। यह देश का सबसे बड़ा और सबसे ऊंचा स्की रिसॉर्ट है। यहां ज्यादातर यूरोपीय पर्यटक आते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 3 लाख से ज्यादा लोग यहां स्कीइंग के लिए पहुंचे थे।

गुडौरी रिसॉर्ट 7,200 फीट (2,195 मीटर) की ऊंचाई पर है। यहां 56 किमी तक स्कीइंग की जा सकती है। यहां 10,750 फीट (3,277 मीटर) की चोटी से स्कीइंग शुरू की जा सकती है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *