‘स्त्री 2’ के बाद डराने को तैयार नई हॉरर, फिल्म के फर्स्ट लुक ने बढ़ाया रोमांच

[ad_1]

नई दिल्ली: बॉलीवुड की हॉरर फिल्मों को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ‘मुंज्या’, ‘स्त्री 2’ और ‘भूल भुलैया’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया. बॉलीवुड की अगली हॉरर फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ 10 जनवरी 2025 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी. सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म का फर्स्ट लुक दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रहा है. एस. श्रीनिवास के निर्देशन में बनी ‘लव इज फॉरएवर’ हॉरर ड्रामा फिल्म है जो पुरे भारत में एक-साथ रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में दो गाने हैं- पहला सॉन्ग अल्तमश फरीदी और मधुश्री और दूसरा सॉन्ग जावेद अली ने गाया है.

फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ की कहानी सामान्य स्टोरी से काफी अलग है. इसमें सस्पेंस, थ्रिलर, लव, हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज दर्शकों को मिलेगा. फिल्म में ऐसे कई रोमांचक मोड आते हैं, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह जाएंगे. फिल्म की कहानी तीन लोगों की रहस्यमयी जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में रुसलान मुमताज, कर्णिका मंडल, राहुल बी कुमार, मुश्ताक खान, गार्गी पटेल, गरिमा अग्रवाल, जावेद हैदर, सलीम मुनव्वर, मोहम्मद सलीम मुल्लानवर और चंद्रप्रकाश ठाकुर की मुख्य भूमिकाएं है.

फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ की कहानी काफी दिलचस्प है.

सॉफ्ट टच एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म ‘लव इज फॉरएवर’ के निर्देशक एस श्रीनिवास, डीओपी राज शेखर नायडू, म्यूजिक डायरेक्टर देव चौहान, गीतकार संजीत निर्मल, लेखक राशिद कानपुरी, एक्शन मास्टर मुकेश राठौर, कोरियोग्राफर कौसर शेख, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर रिद्धि सिद्धि और प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं. फिल्म का पोस्टर दर्शकों में उत्सुकता जगा रहा है.

Tags: Horror films

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *