यूं ही मोसाद नाम नहीं है बाबू मोशाय… जब टूथपेस्ट से अपने दुश्मन को मारा, जानें इजरायल के इंतकाम की वह कहानी

[ad_1]

नई दिल्ली: हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या के बाद दुनिया को एक और जंग की आहट सुनाई दे रही है. ईरान और इजरायल के बीच बढ़े तनाव से गाजा में शांति प्लान अब ठंडे बस्ते में जाता दिख रहा है. पहले हिजबुल्लाह के टॉप कमांडर फुआद शुक्र की हत्या और अब इस्माइल हानिया के कत्ल ने मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ा दिया है. ईरान अब इजरायल पर हमला करने को बेताब है. ईरान ने अमेरिका पर मिलीभगत का आरोप लगाया है. ईरान ने अब इजरायल से बदला लेने की कसम खाई है. उधर, बेंजामिन नेतन्याहू भी देख लेने की बात कह रहे हैं. हालांकि, अब तक इजरायल ने सार्वजनिक तौर पर हमास चीफ की हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद ने हमास के पोलिटिकल विंग के मुखिया इस्माइल हानिया का काम तमाम किया है. मोसाद ने तेहरान के एक गेस्ट हाउस में विस्फोटकों को लगाने के लिए ईरानी सुरक्षा एजेंटों को काम पर रखा था. इसी गेस्ट हाउस में हमास चीफ हानिया ठहरा हुआ था. हालांकि, मोसाद के लिए यह कोई नई बात नहीं थी. इस तरह से वह पहले भी अपने दुश्मनों का काम तमाम कर चुका है. दुश्मनों को मारने का मोसाद का यह काफी पुराना तरीका है. मोसाद इसी सीक्रेट तरीके से अपने कई दुश्मनों को मौत के घाट उतार चुका है. कभी विस्फोट तो कभी साइबर अटैक से तो कभी जहर देकर दुश्मनों को मारने का उसका पुराना इतिहास रहा है.

हानिया की तरह ही मोसाद ने किसे टपकाया?
हमास चीफ इस्माइल हानिया की हत्या मोसाद के पिछले कुछ ऑपरेशन्स से मिलती जुलती है. मोसाद ने 1978 में पॉपुलर फ्रंट फॉर द लिबरेशन ऑफ फिलिस्तीन (पीएफएलपी) के नेता वादी हद्दाद की हत्या भी कुछ इसी तरह से की थी. इजरायल-फिलिस्तीन संघर्ष में हद्दाद एक प्रमुख व्यक्ति था. उसे कुख्यात एंतेबे ऑपरेशन के दौरान 1976 में एयर फ्रांस के एक विमान के हाईजैक करने की साजिश रचने के लिए जाना जाता था.

Israel Iran War: अब होकर रहेगी महाजंग, इजरायल पर आज ही ईरान कर सकता है बड़ा अटैक, बेंजामिन नेतन्याहू ने क्यों बुलाई अहम बैठक?

कौन था वादी हद्दाद?
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद एंतेबे अपहरण कांड का बदला लेना चाहती थी. अपहरण के पीछे मास्टरमाइंड वादी हद्दाद ही मोसाद का टारगेट था. इस अटैक के बाद वादी हद्दाद मोसाद की हिट लिस्ट में आ गया था. इसके बाद उसका काम तमाम करने के लिए इजरायली जाजूसी एजेंसी मोसाद ने एक बेहत ही शांत और सीक्रेट तरीका चुना. मोसाद ने ‘एजेंट सैडनेस’ नामक एक एजेंट को यह मिशन सौंपा. इस एजेंट की वादी हद्दाद के घर और कार्यालय तक पहुंच थी.

टूथपेस्ट को मोसाद ने कैसे बनाया हथियार
10 जनवरी 1978 को एजेंट सैडनेस ने हद्दाद के रेगुलर यूज होने वाले टूथपेस्ट को जहरीले टूथपेस्ट से बदल दिया. जहरीले टूथपेस्ट को इजरायल इंस्टिट्यूट फॉर बायोलॉजिकल रिसर्च में बनाया गया था. यह जहरीला टूथपेस्ट ब्रश करने के बाद हद्दाद के मुंह के अंदर जाकर धीरे-धीरे असर दिखाता. जब भी हद्दाद अपने दांत ब्रश करता, तो थोड़ा-थोड़ा करके ये जानलेवा जहर उनके मुंह के अंदर चला जाता.

जहर ने कैसे दिखाया असर
जनवरी के मध्य तक बगदाद में वाडी हद्दाद की हालत काफी बिगड़ गई. हद्दा के पेट पेट में तेज दर्द रहता. उसे भूख नहीं लगती और उसका वजन तेजी से घट रहा था. उसका वजन 25 पौंड से ज़्यादा घट चुका था. इराक के सबसे बेहतरीन डॉक्टरों के इलाज के बावजूद उसकी हालत बिगड़ती ही जा रही थी. पहले हेपेटाइटिस का पता चला, फिर सर्दी ने जकड़ लिया. ज़बरदस्त एंटीबायोटिक दवाओं का भी कोई असर नहीं हो रहा था. उसके बाल झड़ने लगे थे, जिससे जहर दिए जाने का शक और गहरा गया. इसके बाद फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासर अराफात ने पूर्वी जर्मनी की खूफिया एजेंसी स्टासी से मदद मांगी.

कैसे तिल-तिलकर मरता रहा हद्दाद?
स्टासी ने वादी हद्दाद को एयरलिफ्ट करके पूर्वी बर्लिन पहुंचाया और ‘अहमद डौकली’ के नाम से एक सीक्रेट अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने उसकी तमाम तरह की जांच की, लेकिन उसकी बीमारी का कारण पता नहीं चल सका. उन्हें शक था कि शरीर में जहर चूहे मारने की दवा से या थैलियम से गया है, लेकिन पुख्ता सबूत नहीं मिले. गंभीर रक्तस्राव और प्लेटलेट काउंट में गिरावट के साथ वादी हद्दाद की हालत लगातार बिगड़ती गई. डॉक्टरों ने दस दिनों तक बहुत कोशिश की, उसे बेहोश रखा, अस्पताल में भर्ती रखा, लेकिन उसे बचा नहीं पाए. आखिरकार 29 मार्च 1978 को उसकी मौत हो गई. जब प्रोफेसर ओटो प्रोकॉप ने पोस्टमार्टम किया तो पता चला कि वादी हद्दाद की मौत ब्रेन हैमरेज और पैनमायलोपैथी के कारण हुए निमोनिया से हुई थी। लेकिन, इतने सालों तक ये साफ नहीं हो पाया कि आखिर जहर दिया किसने था? हद्दाद की हत्या का सच सामने आने में लगभग तीन दशक लग गए.

Tags: Benjamin netanyahu, Iran news, Israel Iran War

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *