फेसबुक फोटो बनी जी का जंजाल, बिना क्राइम क‍िए दर्ज हो गए दो मर्डर समेत 62 केस, डरा देगा पूरा मामला

[ad_1]

Last Updated:

फेसबुक पर प्रोफाइल फोटो की वजह से एक शख्‍स पर 62 केस दर्ज हो गए. उसने क्राइम क‍िया भी नहीं, इसके बावजूद उसे हत्‍या के आरोप में तीन साल के लिए जेल में रहना पड़ा.

फेसबुक पर आप भी फोटो डालते होंगे. कई लोग तो द‍िन में कई बार फोटो अपडेट करते हैं. रील्‍स बनाते हैं. लेकिन ब्राजील का एक शख्‍स इसी फोटो की वजह से जेल चला गया. बिना क्राइम क‍िए उस पर 62 मुकदमे दर्ज हो गए. जब पूरा मामला खुला तो सरकार भी हैरत में आ गई. सुप्रीम कोर्ट चक‍ित रह गया. आप भी जानकर शॉक्‍ड रह जाएंगे.

द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो के रहने वाले अल्बर्टो दा सिल्वा कोस्टा अक्‍सर फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल फोटो अपडेट करता रहता था. लेकिन 2020 में अचानक पुल‍िस ने ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. उस पर दो मर्डर समेत 62 केस दर्ज हो गए. जबक‍ि कोस्टा का कोई क्राइम हिस्‍ट्री नहीं थी. पुल‍िस ने उस पर ऐसे-ऐसे मुकदमे लादे क‍ि कोस्‍टा को तीन साल जेल में रहना पड़ा. फ‍िर क‍िसी तरह जमानत मिली. लेकिन उसे पता था क‍ि उसने कोई गलती नहीं की है. इसल‍िए वह सुप्रीम कोर्ट तक लड़ता रहा और बाद में जो पता चला, वह हैरान करने वाला था.

तो फ‍िर हुआ क्‍या था?
जांच में पता चला क‍ि पुल‍िस ने कोस्‍टा के फेसबुक प्रोफाइल से उसकी तस्‍वीर उठाई थी और मर्डर के पीड़‍ितों और गवाहों को दिखाई तो उन्‍होंने हत्‍यारा बता द‍िया. इसके बाद कोस्‍टा की इस तस्‍वीर को ब्राजील पुल‍िस ने ‘संद‍िग्‍ध’ एलबम (Suspicious Album) में डाल द‍िया. ब्राजील की पुल‍िस इस एलबम के जर‍िए ही आरोप‍ियों की पहचान करवाती है. लेकिन कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं क‍ि पुल‍िस पूर्वाग्रह से एक खास समुदाय के लोगों को टारगेट करती है. खासकर अश्वेतों को निशाना बनाया जाता है. कोस्‍टा उनकी जाल में फंस गया और फेसबुक फोटो को दिखाकर कई मामले में उसे आरोपी बना द‍िया.

377 मामलों में ऐसा ही खेल
कोस्टा ने कहा, पुल‍िस ने मेरे साथ जो किया वह कायरतापूर्ण था. उन्होंने मेरी ज‍िंदगी तबाह कर दी क्योंकि मैं अश्वेत और गरीब हूं. यह पहला मामला नहीं है, अकेले 2023 में सुप्रीम कोर्ट इस तरह के 377 मामलों को पलट चुका है, ज‍िसमें गलत पहचान की वजह से गलत आदमी को सजा दे दी गई हो. सुप्रीम कोर्ट ने पहचान के तरीके बदलने का आदेश भी द‍िया है, लेकिन आज तक उस पर अमल नहीं हो पाया. कोस्टा को 2023 में रिहा कर दिया गया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने सभी 62 आरोपों में उसे दोषमुक्‍त नहीं क‍िया है. अभी भी उसकी जांच चल रही है.

homeworld

फेसबुक फोटो बनी जी का जंजाल, बिना क्राइम क‍िए दर्ज हो गए दो मर्डर समेत 62 केस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *