इजरायली हमले में 10 साल की ‘स्केट्स गर्ल’ की मौत, तस्वीर ने लोगों को रुला दिया

[ad_1]

गाजा में इजरायली हमले में बड़ी संख्या में मासूमों की बलि चढ़ गई है। वहीं बहुत सारे बच्चे कुपोषण और बीमारियों का शिकार हो गए। हाल ही में एक बच्ची की मौत ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। तला अबू अजवा नाम की 10 साल की बच्ची अपने पिता से जिद करके खेलने निकल गई। थोड़ी ही देर में धमाके की आवाज सुनाई दी और मासूम की मौत हो गई। बच्ची के पिता ने बताया कि वह बाहर खेलने के लिए बार-बार जिद कर रही थी। उन्हें खतेर का अंदेशा था लेकन तरस खाकर उन्होंने खेलने की अनुमति दे दी।

घटना मंगलवार की है। धमाके की आवाज सुनने के बाद पूरा परिवार बाहर आ गया। उन्होंने देखा कि धमाके में एक इमारत धराशायी हो गई है। इसी मलबे में तला भी भी दब ई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया पर तला का एक फोटो वायरल होने लगा। तला का लाश सफेद कपड़े से ढकी पड़ी है लेकिन उसके जूते बाहर निकले हुए हैं। उसने पिंक कलर के स्केटिंग शू पहन रखे थे। खेलते-खेलते ही मासूम की मौत हो गई।

बता दें कि गाजा के स्कूलों और अस्पतालों में हुए हमले की वजह से बहुत सारे बच्चे अपाहिज हो गए हैं और कई की जान चली गई। गाजा में यूएन द्वारा चलाए जा रहे 70 फीसदी स्कूल तबाह हो गए हैं। गाजा के बच्चे शिक्षा से महरूम हो रहे हैं और ऐसे में कट्टरपंथी ताकतों के मजबूत होने का भी खतरा बढ़ गया है। गाजा की पूरी एक पीढ़ी कट्टरपंथी ताकतों के हाथ लग सकती है।

तला के पिता ने कहा कि बच्चे हमेशा घर में नहीं रहना चाहते। वे बाहर निकलना चाहते हैं और दूसरे बच्चों के साथ खेलना चाहते हैं। उसे घर से निकलना और खेलना बहुत पसंद था। वह सवाल बहुत पूछती थी और मैं हर सवाल का जवाब देता था। उसने कहा कि उसे स्केट्स् चाहिए। मैंने उसे लाकर दिया। आज वह स्केट्स पहने-पहने ही मौत की नींद सो गई।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *