[ad_1]
![]()
नवभारत मनोरंजन डेस्क: साल 2023 बॉलीवुड के लिए कुल मिलाकर काफी फायदेमंद रहा। साल भर में कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े तो कई फिल्में ऐसी भी रही जिसे देखने के लिए दर्शक वाकई बेताब दिखे। इन फिल्मों को इंटरनेट पर खूब सर्च किया। इन फिल्मों में केवल हिट फिल्में ही नहीं, बल्कि कई ऐसी फिल्में भी शामिल रही जिसे दर्शकों ने नकार दिया। आइए जानते हैं इस साल कौन-कौन सी फिल्में गूगल के टॉप सर्च में शामिल रही।
जवान
शाहरुख खान स्टारर ‘जवान’ गूगल सर्च में टॉप पर रही। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म का हाइप इतना था कि रिलीज होने से पहले ही ये सर्च चार्ट में आ गई। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा और विजय सेतुपति थे। साथ ही सान्या मल्होत्रा जैसी एक्ट्रेस ने काम किया। शाहरुख खान के स्टारडम की बदौलत ये फिल्म गूगल सर्च में पहले स्थान पर रही। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड खूब धूम मचाई है।
गदर 2
सनी देओल की ‘गदर 2’ को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्साह दिखा। फिल्म को लेकर जिस तरह इंटरनेट को खंगाला गया उससे साबित हो गया कि 23 बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार है। 600 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली ‘गदर 2’ गूगल सर्च चार्ट में दूसरे स्थान पर रही। इस फिल्म को दर्शकों का बेशूमार प्यार मिला।
ओपनहाइमर
‘जवान’ और ‘गदर 2’ के बाद सबसे ज्यादा गूगल पर ‘ओपेनहाइमर’ को ढूंढा गया। ‘ओपेनहाइमर’ एक थ्रिलिंग साइंटिफिक स्टोरी है, जिसने दर्शकों को आकर्षित किया। हॉलीवुड फिल्मों को लेकर भारतीय दर्शकों में हमेशा से एक जूनून पाया जाता है, ‘ओपेनहाइमर’ ने इस बात को फिर से साबित कर दिया। इस फिल्म को भारत की ऑडियंस की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था।
आदिपुरुष
इस लिस्ट में ‘आदिपुरुष’ का नाम भी शामिल है। पैन इंडियन स्टार प्रभास की ये फिल्म काफी कंट्रोवर्शियल रही, इसके बावजूद दर्शकों ने इस फिल्म को इंटरनेट पर काफी सर्च किया और चार्ट में ये फिल्म चौथे स्थान पर रही। ‘आदिपुरुष’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन फिल्म ने चर्चा खूब बटोरी।
पठान
साल 2023 सही मायनों में शाहरुख खान के नाम रहा। ‘जवान’ के बाद शाहरुख की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पठान’ ने भी दर्शकों के बीच खूब धूम मचाई। साल की शुरुआत में किंग खान ने ‘पठान’ से बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण भी नजर आई थीं और गूगल सर्च की इस लिस्ट में ‘पठान’ पांचवें नंबर पर आती है।
द केरला स्टोरी
इस साल छोटे बजट और छोटी स्टारकास्ट वाली फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। इस साल की सबसे विवादित फिल्मों में से एक ये फिल्म न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई बल्कि इसे गूगल सर्च में भी खूब सर्च किया गया। इस फिल्म ने इस चार्ट में छठा स्थान हासिल किया।
जेलर
रजनीकांत की जबरदस्त एक्शन से भरपूर फिल्म ‘जेलर’ को दर्शकों ने भी जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया। इस फिल्म ने इस साल की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली फिल्मों में भी अपनी जगह बना ली है।
लियो
थलापति विजय और तृषा कृष्णन अभिनीत फिल्म ‘लियो’ का सस्पेंस दर्शकों को काफी पसंद आया। फिल्म ने ना सिर्फ पूरी दुनिया में तहलका मचाया बल्कि रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा थी। गूगल की लिस्ट में ‘लियो’ आठवें नंबर पर है।
टाइगर 3
गूगल सर्च में ‘टाइगर 3’ भी शामिल था। सलमान खान और कैटरीना कैफ की ये फिल्म इस साल काफी चर्चा में रही। फैंस के अलावा सलमान को भी इस फिल्म का इंतजार था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई भी की। सलमान खान की ये फिल्म सफल रही और गूगल सर्च में भी अपनी जगह बनाई।
वारिसु
थलापति विजय की सुपरहिट फिल्म ‘वारिसु’ ने भी इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराया है और इसे फैंस ने काफी पसंद किया। कमाई के मामले में भी ‘वारिसु’ ने रिकॉर्ड कायम किया है। इस साल शाहरुख खान के बाद थलापति विजय ही ऐसे स्टार रहे जिन्हें गूगल ने ज्यादा मान्यता दी है।
[ad_2]
Source link
