World Red Cross Day 2024 | आज 8 मई को है World Red Cross Day, जानिए क्या करती है ‘रेड क्रॉस सोसायटी’

[ad_1]

वर्ल्ड रेड क्रॉस डे (फोटो-सोशल मीडिया)

Loading

सीमा कुमारी

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्कः दुनियाभर में 08 मई को ‘वर्ल्ड रेड क्रॉस डे’ (World Red Cross Day) के रूप में मनाया जाता है। ये दिन इंटरनेशनल कमेटी ऑफ रेड क्रॉस (ICRC) के संस्थापक और पहले नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता हेनरी ड्यूनेन्ट की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट आंदोलन (red crescent movement) के सिद्धांतों को याद करने के लिए मनाया जाता है। वर्ल्ड रेड क्रॉस डे का मुख्य उद्देश्य असहाय और घायल सैनिकों और नागरिकों की रक्षा करना है। आज 8 मई को ‘अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस’ के मौके पर आइए जानें इस दिन को क्यों मनाया जाता है और साथ ही इस Red Cross के बारे में कुछ खास बातें –

जानें क्यों मनाया जाता है ‘विश्व रेड क्रॉस दिवस’

जानकारों के मुताबिक, रेड क्रॉस के फाउंडर की बर्थ एनिवर्सरी को 8 मई को रेड क्रॉस डे मनाया जाता है। हेनरी ड्यूनेंट रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति (ICRC) के संस्थापक थे और  उनका जन्म 8 मई, 1828 को हुआ था। स्विटजरलैंड के कारोबारी जीन हेनरी ड्यूनेंट 1859 में इटली में सॉल्फेरिनो का युद्ध देखा।  जिसमें में बड़ी तादात में सैनिक मरे और घायल हुए थे।  किसी भी सेना के पास घायल सैनिकों की देखभाल के लिए क्लिनिकल सेटिंग नहीं थी। ड्यूनेंट ने वॉलेंटियर्स का एक ग्रुप बनाया जिसने युद्ध में घायल जवानों तक खाना और पानी पहुंचाया।  इतना ही नहीं इस ग्रुप ने उनका इलाज कर उनके परिजनों को चिट्ठियां भी लिखीं।

शुरुआती दौर में रेडक्रॉस की भूमिका युद्ध के दौरान बीमार और घायल सैनिकों, युद्ध करने वालों और युद्धबंदियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना और उन्हें उचित उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने तक ही सीमित थी, लेकिन अब इस संस्था के दायित्वों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। दुनिया के किसी भी भाग में भूकंप, बाढ़, भूस्खलन व अन्य किसी प्रकार की प्राकृतिक या मानवीय आपदा आती है, तो सबसे पहले रेडक्रॉस सोसाइटी की टीमें वहां पहुंचकर राहत कार्यों में जुट जाती हैं। रेडक्रॉस की पहल पर दुनिया का पहला ब्लड बैंड अमेरिका में 1937 में स्थापित हुआ था और वर्तमान में दुनियाभर के अधिकांश ब्लड बैंकों की देखरेख रेडक्रॉस और उसकी सहयोगी संस्थाओं द्वारा की जाती है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *