हरियाणा में जनवरी महीने में तीन बार वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने के बाद बारिश हो चुकी है। (फाइल)
हरियाणा में भले ही ठंड का असर कम होता दिख रहा है, लेकिन आज रात से मौसम फिर से करवट लेने वाला है। उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। पारा गिरने के कारण 22 व 23 जनवरी की सुबह प्रदेश के कई इलाकों में बारिश की संभावना है।
.
मौसम विभाग के मुताबिक 22-23 जनवरी को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में बादलवाई, तेज हवा व गरज चमक के साथ बारिश होगी। जनवरी महीने में ही 5 से 6 दिन के अंतराल में 3 वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो चुके हैं, लेकिन फिर भी अभी तक प्रदेश का तापमान जमाव बिंदु तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में किसानों को भी पाले की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा है।
कल शाम को छा सकती है धुंध
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 21 जनवरी को दिन भर मौसम खुशक रहेगा। हालांकि रात में उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवाएं चलेंगी, कहीं कहीं पर धुंध छाने के भी आसार हैं, जिसके कारण रात में ठंड बढ़ सकती है। दो दिन बारिश का मौसम रहेगा। 23 के बाद मौसम फिर से खुश्क हो जाएगा।
3 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हुए तो बारिश हुई हरियाणा में पहला पश्चिमी विक्षोभ 5 जनवरी, दूसरा 11 जनवरी और तीसरा 15 जनवरी को एक्टिव हुआ था, जिसके कारण राज्य में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिली थी। इनमें से दो पश्चिमी विक्षोभ कमजोर रहे, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बारिश देखने को मिली थी।


