Vladimir Putin Luxury Car | Vladimir Putin Kim Jong Un Viral Video – Russia North Korea | पुतिन ने किम जोंग उन के लिए कार चलाई: फिर गिफ्ट कर दी अपनी लग्जरी कार ऑरस, 24 साल बाद नॉर्थ कोरिया गए थे

[ad_1]

12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुतिन कार चलाते हुए हंस-हंस कर किम जोंग से बाते करते नजर आए।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन बुधवार (19 जून) को अपनी दो दिवसीय यात्रा के लिए उत्तर कोरिया गए थे। रूसी मीडिया के मुताबिक, पुतिन ने यहां तानाशाह किम जोंग उन के लिए खुद अपनी ऑरस कार चलाई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुतिन कार चलाते हुए हंस-हंस कर किम जोंग से बात कर रहे थे। इसके बाद किम जोंग ने भी पुतिन के लिए कार चलाई। बाद में पुतिन ने किम जोंग को तोहफे में लग्जरी कार ऑरस गिफ्ट कर दी है। यह वही कार है, जिसका इस्तेमाल रूस में पुतिन अपनी यात्रा के लिए करते है।

अपनी यात्रा के दौरान पुतिन ने किम जोंग को एक कटार और टी सेट भी गिफ्ट किए। पुतिन के सहयोगी यूरी ऊषाकोव ने बताया कि ये तोहफे पुतिन की छवि को दर्शाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब पुतिन ने किम जोंग को लग्जरी गिफ्ट दिए हैं। इससे पहले पिछले साल फरवरी में भी पुतिन ने उन्हें ऑरस लिमोजिन कार भेंट की थी।

पुतिन और किम जोंग की कार चलाते हुए तस्वीरें…

पुतिन और किम जोंग उन ने 19 जून को उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में कार चलाई।

पुतिन और किम जोंग उन ने 19 जून को उत्तर कोरिया के प्योंगयांग में कार चलाई।

पहले पुतिन ने किम जोंग के लिए गाड़ी चलाई फिर किम जोंग ने पुतिन के लिए चलाई।

पहले पुतिन ने किम जोंग के लिए गाड़ी चलाई फिर किम जोंग ने पुतिन के लिए चलाई।

24 साल बाद नॉर्थ कोरिया गए पुतिन
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 24 साल बाद बुधवार सुबह को नॉर्थ कोरिया के दौरे पर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर तानाशाह किम जोंग उन ने खुद उन्हें रिसीव किया। पुतिन के साथ रूस के 10 मंत्रियों और अधिकारियों का डेलिगेशन मौजूद था। इनमें विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और रक्षा मंत्री आंद्रे बेलोऊसोव शामिल थे।

रूसी राष्ट्रपति के स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाया गया था। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले भी लगाया। इसके बाद राजधानी प्योंगयांग के सिटी स्क्वायर पर पुतिन का आधिकारिक स्वागत हुआ। चौराहे को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सड़कों पर पुतिन के काफिले को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। उनके हाथ में रूस और नॉर्थ कोरिया का झंडा था।

पुतिन के काफिले को देखने उमड़ी भीड़ नजर आई।

पुतिन के काफिले को देखने उमड़ी भीड़ नजर आई।

इसके अलावा कुछ इमारतों पर पुतिन और किम जोंग के बड़े-बड़े पोस्टर भी लगाए गए थे। सिटी स्क्वायर पर पुतिन के स्वागत में मिलिट्री बैंड ने दोनों देशों की राष्ट्र धुन बजाई गई। इस दौरान वहां इकट्ठा हुए बच्चों के हाथ में रंग-बिरंगे फूल भी मौजूद थे। पूरे कार्यक्रम के दौरान किम जोंग की बहन किम यो जोंग भी वहां मौजूद रहीं।

नॉर्थ कोरिया की 105 मंजिला इमारत रंग-बिरंगी लाइट्स से जगमगाई
ब्रिटिश मीडिया BBC के मुताबिक, पुतिन के स्वागत में ग्रैंड परेड के अलावा प्योंगयांग में मौजूद 105 मंजिला रुगयोंग होटल को LED लाइट्स से सजाया गया। इस पर ‘वेलकम पुतिन’ और ‘दोस्ती’ लिखा नजर आया। रूसी न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई। इस दौरान पुतिन ने यूक्रेन जंग में रूस का साथ देने के लिए किम जोंग को धन्यवाद कहा।

पुतिन ने एक नए मौलिक दस्तावेज की भी घोषणा की, जो दोनों देशों के बीच रिश्तों की बुनियाद बनेगा। पुतिन ने कहा कि पिछले साल किम जोंग की रूस यात्रा के दौरान दोनों देशों के रिश्ते मजबूत हुए थे। अब इस पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने के लिए नया फंडामेंटल डॉक्यूमेंट बनाया गया है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *