Viral Video: दुल्हन के साथ नाच रहा था दूल्हा, अचानक झुक गया नीचे, फिर हुआ ऐसा हादसा!

[ad_1]

शादी से लेकर जन्मदिन तक में लोग जमकर पार्टी करते हैं. अपने दोस्त-यार के साथ मस्ती करते हैं. शराब पीने से लेकर नाचने तक, हर वो काम करते हैं, जिनसे उन्हें खुशी मिलती है. लेकिन कई बार हमारी खुशियों को नजर लग जाती है. ऐसे में वो पल किसी सदमे से कम नहीं होते. ऐसा लगता है कि आखिर ये क्या हो गया? हालांकि, कुछ लोग आपदा में अवसर की तरह सदमे में भी खुशियां तलाश लेते हैं. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जो शादी के रिसेप्शन से जुड़ा है. इस वीडियो में दूल्हा और दुल्हन एक-दूसरे के साथ नाच रहे होते हैं. तभी दूल्हा अचानक नीचे की ओर झुक जाता है, तभी उसके साथ अजीबोगरीब हादसा हो जाता है. एक पल के लिए दूल्हे को समझ नहीं आता है कि क्या हो गया. लेकिन अगले ही पल वो मस्ती के मूड में आ जाता है.

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखने के बाद आप यही कहेंगे कि इस दूल्हे को सलाम है, जो ऐसे हादसे के बाद भी जरा सा भी नहीं घबराया. दरअसल, वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शादी की पार्टी चल रही है. ढेर सारे लोग आस-पास इकट्ठे हैं और नाच रहे हैं. इन सभी के हाथ में ड्रिंक्स भी है. इतना ही नहीं, पार्टी में दूल्हा और दुल्हन भी एक-दूसरे के साथ थिरक रहे हैं. दूल्हे ने टाइट पैंट पहन रखा है. नाचते-नाचते अचानक दूल्हा नीचे की ओर झुकता है, तभी उसका पैंट फट जाता है. वो शुरुआत में झेंप गया होगा. फिर इसके बाद दुल्हनियां को वो अपना पैंट दिखाता है, तो वो भी मुंह पर हाथ रखकर हैरान हो जाती है. बगल में खड़ी लड़की भी हैरत में हंस रही है. लेकिन दूल्हा तब तक खुद को सम्भाल लेता है. लेकिन जैसे ही वो पलटता है, पीछे फटे पैंट के अंदर से उसकी हरी चड्डी साफ-साफ दिखने लगती है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *