us teacher threats a student after questing on israel flag – International news in Hindi – इजरायल पर सवाल पूछने से भड़का टीचर, लड़की को धमकाया

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

अमेरिका के जॉर्जिया शहर में एक शिक्षक को कथित तौर पर अपनी कक्षा में एक छात्रा को सिर काटने की धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामला इजरायल और हमास युद्ध से जुड़ा हुआ है। टीचर ने बताया कि वह छात्रा के इजरायली झंडे को लेकर पूछे सवाल से आहत था। आरोपी की शिकायत अन्य टीचर ने की है। टीचर ने बताया कि आरोपी क्लासरूम में छात्रों पर चिल्ला रहा था कि उसे इस सवाल को पूछने पर उसका ही नहीं उसकी मां का भी सिर काट देना चाहिए। लड़की ने आपत्ति जताई थी कि क्लासरूम में इजरायली झंडा क्यों है?

एबीसी न्यूज द्वारा प्राप्त एक पुलिस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि आरोपी शिक्षक बेंजामिन रीज पर आतंकवादी धमकी देने और बच्चों के प्रति क्रूरता के आरोप लगाए गए हैं। ह्यूस्टन काउंटी शेरिफ कार्यालय की रिपोर्ट से पता चला है कि रीज वार्नर रॉबिन्स मिडिल स्कूल में सामाजिक अध्ययन का टीचर था। घटना के दिन वह कक्षा सातवीं में पढ़ा रहा था।

अमेरिकी नेटवर्क नामक न्यूज चैनल ने खुलासा किया है कि इस घटना की रिपोर्ट एक अन्य शिक्षक ने की थी। 7 दिसंबर को रीज़ को कक्षा में तीन छात्रों पर चिल्लाते हुए पाया था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एक अन्य शिक्षक ने रीज को छात्रों पर चिल्लाते हुए सुना, “मैं तुम्हें लात मारूंगा! मुझे तुम्हारी मां का सिर काट देना चाहिए”। एक अधिकारी ने कहा कि कई शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों और छात्रों ने आवाज सुनी कि वह छात्र छात्रों को धमकी दे रहा था।

किस बात पर भड़का टीचर
बेंजामिन रीज द्वारा निशाना बनाई गई छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह उसकी कक्षा में इजरायली झंडे के बारे में पूछने के लिए उसके पास आई थी। घटना की रिपोर्ट में कहा गया है कि छात्रा ने “इजराइली झंडे की ओर इशारा किया था और रीज़ से कहा था कि उसके पास इसके बारे में एक प्रश्न है?” छात्रा ने सवाल किया था कि उसकी कक्षा में इजरायली झंडा क्यों लटका हुआ है? शिक्षक ने कहा, “वह यहूदी है और उसके परिवार के सदस्य अभी भी वहीं रहते हैं।” वह छात्रा के सवाल पर भड़क गया।

घटना की रिपोर्ट से पता चला कि छात्र को झंडा आपत्तिजनक लगा। उसने दावा किया कि इजरायली मासूम फिलिस्तीनियों को मार रहे हैं। घटना की रिपोर्ट में छात्रा का हवाला देते हुए कहा गया है कि शिक्षक ने छात्रा के साथ बुरा सलूक किया। द गार्जियन की एक रिपोर्ट ने पुलिस के हवाले से कहा है कि रीज को छात्रा को धमकाते हुए कहा था “मैं तुझे पार्किंग में पकड़ लूंगा। फिर तेरा गला काट दूंगा और तुझे मार डालूंगा।”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *