US Pro-Palestine Protest Situation Update; Brooklyn Museum | California University | अमेरिका में फिलिस्तीन समर्थकों ने म्युजियम को कब्जे में लिया: फ्री फिलिस्तीन झंडा लहराया, स्टाफ से मारपीट की; पुलिस ने 144 को गिरफ्तार किया

[ad_1]

39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फिलिस्तीन समर्थकों ने न्यूयॉर्क की ब्रुकलिन म्यूजियम पर कब्जा कर लिया था।

अमेरिका की यूनिवर्सिटीज में महीने भर चले स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद फिलिस्तीन समर्थकों ने न्यूयॉर्क के एक म्यूजियम पर कब्जा कर लिया है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने ब्रुकलिन म्यूजियम के कुछ हिस्सों को अपने कब्जे ले लिया और म्यूजियम के ऊपर एक बैनर लटका दिया, जिसमें ‘फ्री फिलिस्तीन’ लिखा था। शुक्रवार को अलग-अलग जगह पर हुए प्रदर्शनों में पुलिस ने 114 लोगों को गिरफ्तार किया।

प्रदर्शनकारियों ने म्यूजियम के स्टाफ के साथ मारपीट की और वहां तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मामले में 34 लोगों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों के म्यूजियम में दाखिल होने से पहले ही वहां लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

प्रदर्शनकारियों में शामिल कुछ लोगों ने म्यूजियम की दीवारों पर स्प्रे-पेंटिंग करने की भी कोशिश की। इन प्रदर्शनों को ‘विदिन आवर लाइफटाइम’ नाम की एक संस्था ने ऑर्गेनाइज किया था।

तस्वीरों में देखिए….

पहले प्रदर्शन शांत था, लोग इजराइल के खिलाफ म्यूजियम के बार प्रदर्शन कर रहे थे।

पहले प्रदर्शन शांत था, लोग इजराइल के खिलाफ म्यूजियम के बार प्रदर्शन कर रहे थे।

फिर प्रदर्शनकारियों ने वहां लगे स्ट्रक्चर पर इजराइल विरोधी नारे लिखे।

फिर प्रदर्शनकारियों ने वहां लगे स्ट्रक्चर पर इजराइल विरोधी नारे लिखे।

प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।

प्रदर्शनकारियों की पुलिस के साथ झड़प हो गई।

इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोट आ गई, जिससे प्रदर्शनकारी भड़क गए।

इस दौरान कई लोगों को गंभीर चोट आ गई, जिससे प्रदर्शनकारी भड़क गए।

पुलिस ने 'विदिन आवर लाइफटाइम' की संस्था के चीफ नर्डीन किसवानी को जमीन में घसीटकर गिरफ्तार किया।

पुलिस ने ‘विदिन आवर लाइफटाइम’ की संस्था के चीफ नर्डीन किसवानी को जमीन में घसीटकर गिरफ्तार किया।

प्रदर्शनकारियों ने म्यूजियम से इजराइली के निवेश के बारे में जानकारी देने को कहा था
प्रदर्शनकारियों ने म्यूजियम के लोगों को बहार निकल जाने को कहा और म्यूजियम से इजराइली के निवेश के बारे में जानकारी देने को कहा। विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 3 बजे बार्कलेज सेंटर से शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे ब्रुकलिन म्यूजियम जा पहुंचा।

म्यूजियम के प्रवक्ता टेलर माटमैन के मुताबिक, पहले एंट्रेंस गेट ब्लॉक किए गए फिर प्रदर्शनकारियों ने म्यूजियम के सामने बने प्लाजा पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद वे लोग सीधे म्यूजियम के अंदर घुसे गए थे। उनके हाथों में बैनर थे, जिसे लेकर वे म्यूजियम के ऊपर चढ़ गए थे।

माटमैन ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने प्लाजा पर बनी पेंटिंग को नुकसान पहुंचाया और वहां मौजूद म्यूजियम स्टाफ से मारपीट शुरू कर दी। वे लोग उनको गालियां दे रहे थे।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस हो गई।

कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में फिर प्रदर्शन
म्यूजियम के बाद कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन शुरू हो गए और स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी का एक हिस्सा खाली कराने लगे। विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने मामले में 80 लोगों को गिरफ्तार किया।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *