US Georgia School Shooting Case; Student Colt Grey Father Vs GBI | अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी का केस: आरोपी का पिता गिरफ्तार, हत्या का केस दर्ज; बेटे को बंदूक गिफ्ट करने का आरोप

[ad_1]

52 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी करने वाले आरोपी छात्र के पिता को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक पुलिस ने आरोपी कोल्ट ग्रे के पिता कोलिन ग्रे (54 साल) पर हत्या और मर्डर के 14 मामले दर्ज किए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अगर पिता दोषी पाया गया तो उसे 10 से 30 साल की सजा हो सकती है। वहीं, दोषी पाए जाने पर नाबालिग आरोपी को उम्रकैद की सजा हो सकती है।

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य में अपालाची हाई स्कूल में बुधवार को हुई गोलीबारी हुई थी। इसमें 4 लोगों की मौत हुई थी जिसमें 2 शिक्षक और 2 छात्र शामिल थे। वहीं, 9 लोग घायल हुए थे।

स्कूल में मास शूटिंग के आरोपी कोल्ट ग्रे के पिता कोलिन ग्रे।

स्कूल में मास शूटिंग के आरोपी कोल्ट ग्रे के पिता कोलिन ग्रे।

14 साल का नाबालिग छात्र गिरफ्तार पुलिस ने कत्ल के सिलसिले में बुधवार को 14 साल के लड़के कोल्ट ग्रे को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कोल्ट पर हत्या के 4 मामले दर्ज किए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी के नाबालिग होने के बावजूद उस पर एक वयस्क की तरह केस चलेगा।

पुलिस ने कहा कि कोल्ट ने इस हमले में सेमीऑटोमैटिक हथियारों का इस्तेमाल किया था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पिता ने ही बेटे को दिसंबर 2023 में यह सेमीऑटोमैटिक हथियार दिया?

पुलिस ने बताया कि कोल्ट ने मई 2023 में भी सोशल मीडिया पर मास शूटिंग की धमकी दी थी। तब पुलिस उसके घर पूछताछ के लिए पहुंची थी। हालांकि तब उसे गिरफ्तार नहीं किया गया था, क्योंकि कोल्ट के पिता ने दलील दी थी कि वह ऐसा नहीं करेगा।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पिता ने कोल्ट को बंदूक गिफ्ट की थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि पिता ने कोल्ट को बंदूक गिफ्ट की थी। पुलिस इसकी जांच कर रही है।

हमलावर ने पिछले साल मास शूटिंग की धमकी दी थी कोलिन ने पुलिस को कहा था कि उनके पास शिकारी बंदूक है जिसकी वे हमेशा निगरानी करते रहते हैं। उन्होंने कहा था कि हाल ही में उनका तलाक हुआ है जिस वजह से उनका बेटा काफी सदमें में है।

अक्सर स्कूल में उसका मजाक भी बनाया जाता है। इसलिए हो सकता है कि उसने गुस्से में वो सब कहा हो। हालांकि, तब कोल्ट ने सोशल मीडिया पर धमकी देने से साफ इनकार कर दिया था। उसने कहा था कि उसका सोशल मीडिया एकाउंट हैक हो गया था।

न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक अमेरिका के जॉर्जिया में संभवतः ये ऐसा पहला मामला है जब किसी अपराध के लिए आरोपी के माता-पिता को गिरफ्तार किया जाए।

जॉर्जिया ब्यूरो इन्वेस्टिगेशन (GBI) के चीफ क्रिस होशे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि पिता पर ये आरोप लगे हैं क्योंकि उसने सब कुछ जानते हुए भी अपने बेटे को हथियार रखने दिया। इसके बाद ही ये हादसा हुआ।

इससे पहले इस साल की शुरुआत में मिशिगन राज्य में में एक आरोपी के माता-पिता को मास शूटिंग के अपराध के लिए दोषी ठहराया गया था और 15 साल की सजा सुनाई गई थी। यह इस तरह का देश में पहला मामला था।

अपालाची स्कूल के बाहर मारे गए लोगों की याद में बनी स्मारक।

अपालाची स्कूल के बाहर मारे गए लोगों की याद में बनी स्मारक।

अमेरिका में इस साल मास शूटिंग के 30 मामले न्यूज एजेंसी AP के मुताबिक 2024 में अब तक 30 मास शूटिंग की घटनाएं हुई हैं। इनमें 131 लोग मारे गए हैं। मास शूटिंग का मतलब ऐसी घटना से है 24 घंटे के भीतर जिसमें चार या उससे ज्यादा लोग मारे जाते हैं। इसमें हत्यारे को शामिल नहीं किया जाता।

2023 में मास शूटिंग की 42 घटनाएं हुईं जिनमें 217 लोगों की मौत हुई थी। इस लिहाज से पिछला साल अमेरिकी इतिहास का सबसे बुरा साल था।

ये खबर भी पढ़ें…

अमेरिका के स्कूल में गोलीबारी, 4 की मौत: 9 से ज्यादा घायल; पुलिस ने 14 साल के आरोपी को गिरफ्तार किया

अमेरिका में जॉर्जिया के अपालाची हाई स्कूल में गोलीबारी हुई। हमले में 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 9 से लोग घायल हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना भारतीय समयानुसार बुधवार को रात 8 बजे हुई। पुलिस ने कत्ल के सिलसिले में 14 साल के लड़के को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *