Up: Sensational Incident In Amethi, Teacher Couple And Their Children Were Murdered By Entering Their House, O – Amar Ujala Hindi News Live

Four people murdered in Amethi: यूपी के अमेठी जिले में गुरुवार की शाम सनसनीखेज घटना घटी। यहां पर शिक्षक के घर में घुसकर दंपती सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई। 


UP: Sensational incident in Amethi, teacher couple and their children were murdered by entering their house, o

अमेठी में हत्या।
– फोटो : अमर उजाला।

Trending Videos



विस्तार


 किराए के मकान में रह रहे एक शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों की सरेशाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया गया जिसके बाद वहां सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर जांच की।

Trending Videos

शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी कस्बे के मुख्य चौराहे पर किराए के मकान में शिक्षक सुनील कुमार (35) अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ रहते थे। सुनील कुमार पीएमश्री विद्यालय पन्हौना में सहायक अध्यापक थे। बृहस्पतिवार की शाम कुछ असलहाधारी लोग उनके आवास पर पहुंचे।

 बदमाशों ने सुनील कुमार को निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। बचाव में आईं उनकी पत्नी व दो बच्चे भी गोली का शिकार हो गया। चारों लोगों को सीएचसी सिंहपुर ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने सबको मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसपी अनूप कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा। एएसपी हरेंद्र प्रताप का कहना है कि गोलीकांड में शिक्षक, उनकी पत्नी, पुत्र व बेटी की मौत हो हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *