- Hindi News
- National
- UP Rajasthan Bye Election Date Update; Kerala West Bengal | Bihar MP Gujarat
नई दिल्ली2 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
चुनाव आयोग आज 3 लोकसभा और 13 राज्यों की 49 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे, महाराष्ट्र की नांदेड़ सीट कांग्रेस सांसद और पश्चिम बंगाल की बशीरहाट सीट तृणमूल सांसद के निधन से खाली हुई है।
वहीं उत्तर प्रदेश की 10, राजस्थान की 7, पश्चिम बंगाल की 6, असम की 5, बिहार की 4, पंजाब की 4, कर्नाटक की 3, केरल की 3, मध्य प्रदेश की 2, सिक्किम की 2, गुजरात की 1, उत्तराखंड की 1 और छत्तीसगढ़ की 1 विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होना है।

राज्यों में विधानसभा उपचुनाव का समीकरण
उत्तर प्रदेश
10 में से 6 सीट पर सपा का कब्जा था, 3 सीट बीजेपी के पास थी

यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव का ऐलान हो सकता है। सपा अब तक 6, जबकि बसपा 5 सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए। लेकिन दो दिन पहले दिल्ली में हुई बैठक में 9 सीटों पर प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। एक सीट गठबंधन सहयोगी रालोद को दी जाएगी।
जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उनमें अयोध्या की मिल्कीपुर, अंबेडकरनगर की कटेहरी, प्रयागराज की फूलपुर, अलीगढ़ की खैर, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर की सीसामऊ, मैनपुरी की करहल, मुरादाबाद की कुंदरकी, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट है।4
इन 10 में से 6 सीट पर सपा का कब्जा था, 3 सीट बीजेपी के पास थी। एक सीट निषाद पार्टी के पास थी। पढ़ें पूरी खबर…
राजस्थान
7 सीटों में से कांग्रेस के पास 4, ,एक-एक सीट भारतीय आदिवासी पार्टी, RLP, BJP के पास थी

राजस्थान की सात विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव की घोषणा की संभावना है। चुनाव आयोग आज दोपहर बाद तारीखों का ऐलान कर सकता है। प्रदेश में झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर चौरासी, सलूंबर,रामगढ़ सीटों पर उपचुनाव होने हैं।
साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के 11 महीने के भीतर ही इन सीटों पर फिर इलेक्शन होंगे। इनमें से 5 सीट विधायकों के सांसद बनने के कारण और दो सीटें विधायकों के निधन के कारण खाली हैं।
7 सीटों में से बीजेपी के पास केवल सलूंबर सीट से अमृतलाल मीणा विधायक थे, बाकी की 6 सीटों में से 4 पर कांग्रेस, एक सीट भारतीय आदिवासी पार्टी और 1 राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के पास थी। झुंझुनू,दौसा, देवली-उनियारा, रामगढ़ सीट पर कांग्रेस के विधायक थे। पढ़ें पूरी खबर…
बिहार
4 विधानसभा सीटों में दो सीट आरजेडी, एक-एक सीट CPI माले और HAM के पास बिहार की चार विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव की घोषणा होगी। दोपहर साढ़े 3 बजे चुनाव आयोग इसे लेकर दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। बिहार में तरारी, रामगढ़, बेलागंज और इमामगंज विधानसभा सीट खाली हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में इन चारों सीट के विधायक लोकसभा पहुंचे हैं।
रामगढ़ में RJD के सुधाकर सिंह, तरारी में CPI माले के सुदामा प्रसाद, बेलागंज में RJD के सुरेंद्र यादव और इमामगंज में हम के जीतनराम मांझी की लोकसभा चुनाव में जीत के बाद यह चारों सीट खाली हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…
पंजाब के 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव, पार्टियों की तैयारियां शुरू पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा आज (मंगलवार) हो सकती है। क्योंकि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड के चुनावों को लेकर घोषणा करने के लिए दोपहर में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। ऐसे में उम्मीद है कि बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा के चुनाव की भी घोषणा इसी दौरान हो जाएगी। नवंबर के अंत या दिसंबर के पहले हफ्ते में चुनाव होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर…
