una amb people caught absconding criminal | अंब के लोगों ने पकड़ा फरार अपराधी: जम्मू पुलिस को देखकर भागा, युवाओं ने इंस्टाग्राम वीडियो के आधार पर की पहचान – Amb News

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की नगर पंचायत अंब के वार्ड नंबर 2 के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए जम्मू पुलिस की कस्टडी से फरार अपराधी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। अंब पुलिस ने इस अपराधी को जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया और वह उसे जम्मू वापस लेकर चले गए।

.

मामला शनिवार रात करीब उस बजे का है। बताया जाता है कि जम्मू पुलिस के कुछ कर्मचारी अंब बस स्टैंड में पहुंचे, तभी बस स्टैंड पर घूम रहा एक व्यक्ति उन्हें देखकर वहां से फरार हो गया और आसपास के घरों में जा घुसा। स्थानीय बाजार के दुकानदारों द्वारा पूछने पर जम्मू पुलिस ने उसे एक फरार अपराधी बताया और उसके पास हथियार होंने का भी अंदेशा जताया। इसके बाद पुलिस ने बस स्टैंड के आसपास के घरों की तलाशी लेनी शुरू कर दी, मगर पुलिस के हाथ कुछ न लगा।

दो घंटे की तलाश के बाद पकड़ में आया अपराधी

वहीं, बाजार के दुकानदारों ने आसपास के घरों में रह रहे लोगों को सतर्क रहने व बेवजह अपने घरों से बाहर न आने के लिए अलर्ट कर दिया। लोगों ने पुलिस से अपराधी की फोटो मांगी तो पुलिस के पास फोटो न होने की हालत में पुलिस ने उन लोगों को अपराधी की इंस्टाग्राम आईडी उपलब्ध करवा दी। इंस्टाग्राम आईडी से युवाओं ने उसका वीडियो डाउनलोड कर लिया और पहचान मिल जाने के बाद हाथ में डंडे और लाठियां लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी।

लगभग 2 घंटे की तलाश के बाद रात करीब 12 बजे युवाओं ने एक घर के बाहर झाड़ी में हलचल होती देखी। इसके बाद युवकों अपराधी को मौके पर दबोच लिया और अंब पुलिस के हवाले कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ अंब गौरव भारद्वाज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधी की के खिलाफ जम्मू में कोई मामला दर्ज है और और वह वहां से फरार होकर यहां आया हुआ था अंब पुलिस ने उसे पकड़कर जम्मू पुलिस के हवाले कर दिया है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *