ukraine russia war updates ex russian mayor released from jail before time he promise will war against ukraine – International news in Hindi – रिश्वतखोरी में सजा काट रहा रूसी मेयर समय से पहले रिहा, शर्त थी

[ad_1]

ऐप पर पढ़ें

रूस में व्लादिमीर पुतिन की सरकार ने रिश्वतखोरी के आरोप में 12 साल की सजा काट रहे पूर्व मेयर को सजा खत्म होने से पहले ही रिहा कर दिया है, इस शर्त पर कि वह यूक्रेन युद्ध में रूसी सेना की ओर से लड़ने के लिए कीव जाएंगे। स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह खबर दी। महापौर ओलेग गुमेन्युक को पिछले साल 4.32 लाख अमेरिकी डॉलर की रिश्वतखोरी में पकड़ा गया था। उन्होंने तीन साल तक रूस में बतौर मेयर काम किया है।
       
रूस के सुदूर पूर्वी शहर और सांस्कृतिक केंद्र व्लादिवोस्तोक के 2018 और 2021 के बीच महापौर के तौर पर कार्य करने वाले ओलेग गुमेन्युक को पिछले साल 3.8 करोड़ रूबल (लगभग 4.32 लाख अमेरिकी डॉलर) की रिश्वत लेने का दोषी ठहराया गया था और 12 साल कैद की सजा सुनाई गई थी।

रूसी समाचार आउटलेट कोमर्सेंट को उनके वकील आंद्रेई किताएव ने बताया, ”लगभग दो साल पहले यूक्रेन से शुरू हुए युद्ध में देश की ओर से लड़ने पर सहमत होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।” उन्होंने कहा कि पूर्व महापौर का ठिकाना अज्ञात था, लेकिन उन्हें 22 दिसंबर को अपनी सैन्य इकाई में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया था।

हालांकि प्रिमोर्स्की क्षेत्र में संघीय कारागार सेवा के स्थानीय अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है। यहीं के कारागार में पूर्व महापौर को रखा गया था। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *