UK Ex-PM Rishi Sunak Wife; Akshata Murthy Dress Trollers Reactions | सुनक का आखिरी भाषण-अक्षता ने पहनी 42 हजार की ड्रेस: ट्रोल हुईं; PM आवास छोड़ते हुए सुनक बोले- मेरी बेटियां यहां दीये जलाती थीं

[ad_1]

17 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

चुनाव में हार के बाद सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट से आखिरी संबोधन दिया। इसके बाद उन्होंने किंग चार्ल्स को इस्तीफा सौंपा।

ब्रिटेन में शुक्रवार को आम चुनाव में हार के बाद ऋषि सुनक ने PM आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट के बाहर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उनके साथ पत्नी अक्षता मूर्ति भी मौजूद थीं। अक्षता ने नीले और लाल रंग की धारियों वाली एक ड्रेस पहनी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमत 42 हजार रुपए थी।

इस ड्रेस की वजह से अक्षता मूर्ति को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने अपने पोस्ट में कहा, “अक्षता की ड्रेस एक QR कोड है, जो डिज्नीलैंड के लिए फ्री पास देती है। अक्षता की ड्रेस को बहुत देर तक देखते रहने पर ऐसा लगता है, जैसे कोई एयरप्लेन कैलिफोर्निया जा रहा है।”

इसके अलावा अक्षता के हाथ में छाते को देखकर भी लोगों ने उन्हें ट्रोल किया। सुनक को विदाई देने के लिए 10 डाउनिंग स्ट्रीट ने एक वीडियो भी जारी किया। इसमें सुनक और अक्षता के आखिरी पलों को दिखाया गया है। वीडियो में सुनक अपने स्टाफ को गले लगाते दिख रहे हैं।

’10 डाउनिंग स्ट्रीट में दीये जलाती थीं बेटियां’
बतौर PM अपने आखिरी संबोधन में सुनक ने कहा, “मैं हार के लिए पार्टी से माफी मांगता हूं। पत्नी अक्षता मूर्ति और अपनी दोनों बेटी का भी धन्यवाद देता हूं। वे दीवाली पर 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर दीये जलाती थीं। ब्रिटेन दुनिया का सबसे बेहतरीन देश है और ये देश के लोगों की वजह से है। कीर स्टार्मर को जीत की बधाई। मुझे उम्मीद है उनके नेतृत्व में देश का विकास होगा।”

सुनक ब्रिटेन के अब तक के सबसे अमीर प्रधानमंत्री रहे हैं। संडे टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2023 में सुनक और अक्षता की संपत्ति में 1200 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ। उनकी कुल संपत्ति बढ़कर 68 हजार करोड़ रुपए हो गई। सुनक और अक्षता ब्रिटेन के किंग चार्ल्स से भी अमीर हैं।

अक्षता मूर्ति IT कंपनी इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। अक्षता के पास इंफोसिस में 0.91 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इसकी कीमत लगभग 4.5 हजार करोड़ रुपए है। लेबर पार्टी ने सुनक और उनकी पत्नी की संपत्ति में हुए इजाफे को चुनाव में अहम मुद्दा बनाया था।

ब्रिटेन में नए PM के आने से भारत पर क्या असर पड़ेगा…
भारत और UK पिछले दो सालों से भी ज्यादा समय से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी FTA पर चर्चा कर रहे हैं। लेबर पार्टी ने वादा किया है कि वे जल्द ही इसे लागू करेंगे। इससे भारत और ब्रिटेन के बीच इंपोर्ट और एक्सपोर्ट पर लगने वाला सीमा शुल्क बेहद कम हो जाएगा या खत्म कर दिया जाएगा।

स्टार्मर के आने के बाद लेबर पार्टी ने कश्मीर के मुद्दे पर अपना स्टैंड बदला है। स्टार्मर ने कहा था कि कश्मीर दोनों देशों के बीच का मुद्दा है। इसे भारत-पाकिस्तान को आपस में बातचीत के जरिए हल करना चाहिए। इसी तरह खालिस्तान के मुद्दे पर भी लेबर पार्टी ने कई मौकों पर अपना सॉफ्ट एंगल दिखाया है।

ब्रिटेन में इस समय करीब 7 लाख प्रवासी रहते हैं। इनमें से ज्यादातर भारतीय हैं। UK में वैध प्रवास को कम करना और अवैध प्रवास पर प्रतिबंध लगाना लेबर पार्टी के मुख्य एंजेडों में से एक है।

स्ट्रैटजिक फ्रंट पर भारत और UK मजबूत साझेदार रहे हैं। दोनों 2+2 वार्ता, साझा युद्ध अभ्यास और रक्षा सहयोग में लगातार साथ काम कर रहे हैं। लेबर पार्टी का भारत के प्रति रवैया हमेशा से ही पॉजिटिव रहा है। विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि लेबर पार्टी डिप्लोमेसी में भारत का सहयोग कर सकता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *