UK Election 2024 Result LIVE Update; Rishi Sunak Keir Starmer | Labour Vs Conservative Party | सुनक ने हार मानी, पार्टी से माफी मांगी: कहा- बहुत कुछ सीखना होगा, लेबर पार्टी से PM उम्मीदवार कीर स्टार्मर को बधाई दी

[ad_1]

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंजर्वेटिव पार्टी से पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन जीतीं

ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन फारेहम एंड वाटरलूविल सीट से चुनाव जीत गई हैं। नतीजे घोषित होने के बाद उन्होंने कहा, “मुझे दुख है कि कंजर्वेटिव पार्टी ने मेरी बात नहीं सुनी।

पार्टी ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को निराशा किया है। आज का दिन भले ही टोरीज के लिए खराब रहा हो, लेकिन अगर हम अंदरूनी बदलाव नहीं लाए, तो और भी बुरे दिन देखने को मिले सकते हैं।” गौरतलब है कि सुनक ने पिछले साल अक्तूबर में ब्रेवरमैन को गृह मंत्री के पद से हटा दिया था।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं सुएला ब्रेवरमैन।

ब्रेवरमैन ने कई विवादित बयान दिए थे। इसके बाद सुनक की पार्टी के अंदर से ही कई दिनों से यह मांग उठ रही थी कि सुएला की बयानबाजी ब्रिटेन की मिडिल ईस्ट पॉलिसी के खिलाफ है और वो अभिव्यक्ति की आजादी को दबाने की कोशिश कर रही हैं।

गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनक की कम होती पॉपुलैरिटी के बीच सुएला ब्रेवरमैन को कंजर्वेटिव पार्टी का अगला लीडर माना जा रहा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *