[ad_1]
![]()
मुंबई: एनिमल (Animal) एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) फिल्म रिलीज होने के बाद से सुर्ख़ियों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ इंटीमेट सीन (Intimate Scene) किया है, जो काफी सुर्ख़ियों में रहा है। इस सीन ने हर जगह तहलका मचा रखा है। ऐसे में अब तृप्ति ने एनिमल के इस इंटिमेट सीन (Animal Intimate Scene) को लेकर कुछ बाते कही है। उन्होंने ये भी बताय है कि इस सीन को शूट करने में उन्हें कैसा फील हुआ था।
ट्रोलिंग से हुई थी काफी परेशान
दरअसल, तृप्ति डिमरी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में एनिमल के इस सीन को लेकर कुछ बाते बताई है। एनिमल के सीन को शूट करने में आए चैलेंजेस के बारे में एक्ट्रेस ने बताते हुए कहा कि जब एनिमल के इंटीमेट सीन की वजह से उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा, तो वो परेशान हो गई थीं। क्योंकि, ऐसा उनके साथ पहली बार हुआ। अब तक पिछली किसी भी फिल्म के लिए तृप्ति को इतना विवाद नहीं झेलना पड़ा था। ऐसे में उनके लिए इस ट्रोलिंग को हैंडल करना काफी मुशील था। लेकिन, आखिरी में उन्होंने खुद को संभालना। तृप्ति ने ये भी कहा कि एनिमल के इंटीमेट सीन से कई ज्यादा मुश्किल फिल्म बुलबुल में निभाया गया उनका शारीरिक शोषण वाला सीन था।
यह भी पढ़ें
इंटिमेट सीन के दौरान रणबीर ने दिया पूरा कम्फर्ट
इंटिमेट सीन पर बात करते हुए तृप्ति ने बताया कि यह सीन करना उनके लिए आसान नहीं था। शूट के दौरान रणबीर कपूर ने उन्हें पूरी तरह से कम्फर्टेबल किया था। सीन शूट करने के समय उस कमरे में केवल चार ही लोग थे। हर 5 मिनट में उन्हें कम्फर्टेबल करने की कोशिश की जा रही थी। तृप्ति ने कहा, “सेट पर सिर्फ चार लोग थे – मैं, रणबीर, संदीप और डीओपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी)। हर पांच मिनट में वे मुझसे पूछ रहे थे, ‘क्या तुम ठीक हो? क्या तुम्हें कुछ चाहिए? क्या आप कम्फर्टेबल हैं?’ ऐसे में जब आपके आसपास के लोग आपको इतना सपोर्ट कर रहे होते हैं तो आपको बिल्कुल भी अजीब महसूस नहीं होता है।”
रणबीर के साथ आगे करना चाहती हूं काम
जानकारी के लिए बता दें कि तृप्ति ने इससे पहले इस इंटिमेट सीन को फिल्म का एक अभिन्न हिस्सा बताया था। इस फिल्म में तृप्ति के साथ रणबीर का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर दिखाया गया है। रणबीर के साथ थोड़े टाइम के लिए ही तृप्ति ने स्क्रीन शेयर किया है। उनके साथ काम करने की एक्सपीरियंस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह दोबारा रणबीर के साथ काम करने की उम्मीद करती हैं।
[ad_2]
Source link
