Tripti Dimri Intimate Scene | ‘तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था…’, रणबीर संग तृप्ति डिमरी के Intimate सीन पर आया उनके Parents का रिएक्शन

[ad_1]

तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर (PIC Credit: Social media)

Loading

मुंबई: एनिमल (Animal) की एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के साथ इंटीमेट सीन (Intimate Scene) की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। उनके इस ने हर तरफ तहलका मचा रखा है। ऐसे में अब तृप्ति ने एनिमल के इस इंटिमेट सीन (Animal Intimate Scene) पर उनके माता-पिता (Tripti Dimri Parents Reaction) का रिएक्शन बताया है।

तुम्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था…  

एक नए इंटरव्यू में तृप्ति ने बताया कि उनके एनिमल में बोल्ड सीन को देखकर उनके माता-पिता हैरान रह गए थे। जिसके बाद उनके पेरेंट्स ने तृप्ति को कहा कि उन्हें इसे इन सब चीज़ो से डील करने में थोड़ा समय लगेगा। बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए तृप्ति ने कहा, ”मेरे माता-पिता थोड़ा हैरान रह गए थे। जिसके बाद उन्होंने मुझसे कहा कि ‘हमने कभी फिल्मों में ऐसा कुछ नहीं देखा और आपने यह कर दिखाया। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था लेकिन यह ठीक है। माता-पिता के रूप में हमें यह थोड़ा समझने में समय लगेगा।’ हालांकि वह मेरे लिए काफी खुश थे।” 

यह भी पढ़ें

कुछ गलत नहीं किया 

तृप्ति ने आगे कहा, “मैंने उनसे कहा कि मैं कुछ भी गलत नहीं कर रही हूं। यह मेरा काम है और जब तक मैं सहज और सुरक्षित हूं, मुझे इसमें कोई समस्या नहीं दिखती। मैं एक अभिनेत्री हूं और जो किरदार मैं निभाती हूं, उसके प्रति मुझे 100 प्रतिशत ईमानदार रहना होता है और मैंने वही किया है।”

रणबीर ने दिया कम्फर्ट 

ज्ञात हो कि हाल ही में एक इंटरव्यू में तृप्ति ने बताया था कि उनके को-स्टार रणबीर कपूर ने उन्हें इस सीन के दौरान काफी कम्फर्ट किया था। तृप्ति ने बताया था कि ‘सेट पर सिर्फ चार लोग थे – मैं, रणबीर, संदीप और डीओपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी)। हर पांच मिनट में वे मुझसे पूछ रहे थे, ‘क्या तुम ठीक हो? क्या तुम्हें कुछ चाहिए? क्या आप कम्फर्टेबल हैं?’ ऐसे में जब आपके आसपास के लोग आपको इतना सपोर्ट कर रहे होते हैं तो आपको बिल्कुल भी अजीब महसूस नहीं होता है।”  

बोल्ड सीन की वजह से लोकप्रियता बढ़ी 

बताते चले कि एनिमल की रिलीज होने के बाद से ही तृप्ति की पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है। हालांकि, इस फिल्म के इस बोल्ड सीन की वजह से उन्हें काफी ट्रॉल्लिंग का भी सामना करना पड़ा था। लेकिन, उन्हें बताया कि अब वह इन चीज़ों पर ज़्यादा ध्यान नहीं देती हैं। वहीं पिछले कुछ दिनों में तृप्ति डिमरी के फॉलोअर्स की संख्या भी 320 प्रतिशत बढ़ गई है। साथ ही आलिया भट्ट, नव्या नंदा और कुशा कपिला समेत अन्य हस्तियां भी उन्हें फॉलो करते हैं।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *