Terrorist attacks in three places in Dagestan, Russia | रूस के दागिस्तान में तीन जगह आतंकी हमले: 6 पुलिसकर्मी और एक पादरी सहित 8 की मौत, 12 जवान घायल; चार हमलावर मारे गए

[ad_1]

मास्को3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आतंकियों ने डर्बेंट स्थित सिनेगॉग में आग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चर्च से भी धुआं उठ रहा था।

रूस के दागिस्तान में रविवार (23 जून) को आतंकियों ने दो चर्च, एक सिनेगॉग (यहूदी मंदिर) और एक पुलिस पोस्ट पर हमला किया। इसमें एक पादरी, 6 पुलिसकर्मियों और एक गार्ड सहित कुल 8 की मौत हो गई। पुलिस के 12 जवानों के घायल होने की खबर है। 4 आतंकी भी मारे गए हैं।

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में मरने वालों के आंकड़े को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। इंटरनेशनल न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक, सिनेगॉग और चर्च डर्बेंट में स्थित हैं, जो मुस्लिम उत्तरी काकेशस क्षेत्र में यहूदी समुदाय का गढ़ है। यहां से करीब 125 किमी दूर दागिस्तान की राजधानी माखचकाला में पुलिस पोस्ट पर हमला हुआ। यहां 6 पुलिसकर्मी मारे गए। 12 घायल हैं।

रूस की नेशनल एंटी-टेररिज्म कमेटी ने एक बयान में हमले की पुष्टि की है। दागिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय ने कहा कि हथियारबंद लोगों के एक समूह ने एक सिनेगॉग और एक चर्च पर गोलीबारी की। इनमें चार आतंकियों को मार गिराया गया। कुछ भाग गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सड़क पर फायरिंग कर रहे ये लोग हमलावर थे।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सड़क पर फायरिंग कर रहे ये लोग हमलावर थे।

हमलावरों के एक सिनेगॉग में आग लगाई, दूसरी जगह फायरिंग की
अलजजीरा न्यूज नेटवर्क के मुताबिक, डर्बेंट स्थित एक सिनेगॉग और चर्च में आतंकी हमले के कारण आग लग गई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया। हमले के बाद हमलावरों को एक कार में भागते देखा गया। आतंकियों ने दूसरे सिनेगॉग पर गोलियां चलाईं। अच्छी बात यह रही कि उस समय वहां कोई नहीं था।

रूसी न्यूज एजेंसी TASS ने बताया कि हमलावर एक अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठन के सदस्य थे। फिलहाल, किसी आतंकी संगठन ने हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है।

अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि डर्बेंट में एक सिनेगॉग और चर्च में हमले के कारण आग लग गई।

अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि डर्बेंट में एक सिनेगॉग और चर्च में हमले के कारण आग लग गई।

दागिस्तान ने यूक्रेन और NATO देशों को जिम्मेदार ठहराया
हालांकि, दागिस्तान ने हमले के पीछे यूक्रेन और NATO देशों को जिम्मेदार ठहराया है। दागिस्तान के नेता अब्दुलखाकिम गडजियेव ने टेलीग्राम पर लिखा, ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये आतंकी हमले किसी न किसी तरह से यूक्रेन और NATO देशों की खुफिया सेवाओं से जुड़े हैं।

रूस में आतंकी हमले को लेकर यूक्रेन की तरफ से अभी कोई बयान नहीं आया है। पड़ोसी देश चेचन्या के राष्ट्रपति रमजान कादिरोव ने कहा कि जो कुछ हुआ वह उकसावे और बयानों के बीच कलह पैदा करने का प्रयास जैसा लगता है।

खबरें और भी हैं…

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *