Teri Baaton Mein Aisa Uljha Jiya | वेलेंटाइन डे पर रिलीज होगी शाहिद कपूर-कृति शेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया’

[ad_1]

Loading

मुंबई: शाहिद कपूर और कृति शेनन की अनटाइटल्ड फिल्म को अब टाइटल मिल गया है। पिछले बुधवार को इस फिल्म का नाम अनाउंस कर दिया गया। अब इस फिल्म का नाम होगा ‘तेरी बातों में उलझा ऐसा जिया।’ मेकर्स ने इस फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है।

शाहिद कपूर और कृति सेनन की एक असंभव प्रेम कहानी के साथ पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ इसी साल फरवरी में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा कि ‘इस वैलेंटाइन सप्ताह, एक असंभव प्रेम कहानी का अनुभव करें! ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ सिनेमाघरों में 9 फरवरी, 2024 एक मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन।’

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म का दर्शकों को लंबे वक्त से इंतजार है। बता दें कि शाहिद कपूर और कृति सेनन फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। ये फ्रेश जोड़ी फिल्म में रोमांटिक धमाल मचाने वाली है। अब देखना है कि ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाएगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *