[ad_1]
Last Updated:
Tahawwur Rana Extradition: तहव्वुर राणा के अलावा, भारत कई अन्य अपराधियों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है जो भगोड़े बन गए हैं. भारत तहव्वुर राणा, अर्श डल्ला, अनमोल बिश्नोई, विजय माल्या और नीरव मोदी जैसे भगोड़ों …और पढ़ें
अमेरिकी उच्चतम न्यायालय ने मुंबई हमले के दोषी तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दी
हाइलाइट्स
- तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ.
- भारत कई भगोड़ों को वापस लाने की कोशिश में.
- नीरव मोदी, विजय माल्या समेत 6 भगोड़ों की लिस्ट.
Tahawwur Rana Extradition: भारत के दुश्मन के गुनाहों का अब भारत में ही हिसाब होगा. जी हां, मुंबई हमले के दोषी आतंकी तहव्वुर राणा को अब भारत घसीटा जाएगा. अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ कर दिया है. इसके साथ ही प्रत्यर्पण से बचने के लिए तहव्वुर राणा के सारे कानूनी विकल्प खत्म हो गए हैं.
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने तहव्वुर राणा की दोषसिद्धि के खिलाफ दायर की गई पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया. साथ ही उसके भारत प्रत्यर्पण को मंजूरी दे दी. भारत तहव्वुर राणा के अलावा कई और भगोड़ों को वापस लाने की कोशिश कर रहा है. यहां 6 प्रमुख प्रत्यर्पण मामलों पर एक नजर डालते हैं जिनके लिए भारत विदेशों में लड़ाई लड़ रहा है. इन 6 को भारत घसीटकर ही दम लेगा. क्योंकि इनके पीछे भारत सरकार की एजेंसियां हाथ धोकर पड़ चुकी हैं.
तहव्वुर राणा: यह पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है. 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों में वह वांटेड है. वह पाकिस्तान सेना में रह चुका है और पूर्व सैन्य डॉक्टर है. 2009 में डेनमार्क में एक आतंकवादी साजिश के लिए गिरफ्तार उसे गिरफ्तार किया गया था. उसे लश्कर-ए-तैयबा (LeT) को सामग्री समर्थन देने के लिए भी दोषी ठहराया गया है.
अर्श डल्ला: अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला खालिस्तानी आतंकवादी है. वह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स का नेता है. वह कनाडा में छिपा है. वह भारत में हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और आतंकवादी कृत्यों के 50 से अधिक मामलों में वांटेड है. उसे जनवरी 2004 में आतंकवादी घोषित किया गया था.
अनमोल बिश्नोई: अनमोल बिश्नोई लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई है. वह भारत में कई हाई-प्रोफाइल मामलों में वांटेड है. इनमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला और राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्याएं शामिल हैं. उसे पिछले नवंबर में अमेरिका में वैध दस्तावेजों के बिना देश में प्रवेश करने के लिए गिरफ्तार किया गया था.
विजय माल्या: विजय माल्या पर 9,000 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण डिफॉल्ट का मामला है. वह 2016 में भारत छोड़कर चला गया था. वह वर्तमान में यूके में है. किंगफिशर एयरलाइंस के पतन के बाद धोखाधड़ी के लिए भारत में वांटेड है. उसे 2019 में भगोड़ा घोषित किया गया था.
नीरव मोदी और मेहुल चोकसी: नीरव मोदी और मेहुल चोकसी दोनों हीरा व्यापारी रहे हैं. दोनों 14,000 करोड़ रुपये के पीएनबी ऋण धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी हैं. दोनों 2018 में भारत छोड़कर चले गए थे. दोनों को उसी साल लंदन में गिरफ्तार किया गया था. नीरव मोदी के पास अब भारत के प्रत्यर्पण के खिलाफ कोई विकल्प नहीं है. मेहुल चोकसी अब एंटीगुआ में हैं.
Delhi,Delhi,Delhi
January 25, 2025, 13:27 IST
तहव्वुर हो या नीरव मोदी, कहां तक भागेंगे ये भगोड़े? इन 6 को घसीट कर रहेगा भारत
[ad_2]
Source link