T20 World Cup: ‘मैंने मैच नहीं देखा’, टीम इंडिया की धांसू जीत के बाद, अमिताभ बच्चन के बहने लगे थे आंसू

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने क्रिकेट टी-20 वर्ल्डकप 2024 में साउथ अफ्रीका को धूल चटा दी. भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया लिया. जहां कल सारा देश टीवी देख रहा था, वहीं बिग ने अपने घर का टीवी बंद कर दिया था. आखिर क्यों?

ICC T20 World Cup के फाइनल मैच में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. ये दूसरी बार था जतब टी-20 विश्व कप भारत ने अपने नाम कर लिया. भारत की इस जीत पर पूरा देश खुशी से झूम उठा. भारत में तो कल दिवाली के त्योहार की तरह जश्न मनाया गया. इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम हस्तियों ने क्रिकेट फैंस ने टीम इंडिया को बधाई दी. अमिताभ बच्चन ने भी पोस्ट शेयर भारतीय टीम की सराहना की है.

कभी मां घर-घर जाकर बर्तन धोने का करती थीं काम, फिर बना खूंखार विलेन, रानी मुखर्जी संग कर चुका काम

बिग बने पोस्ट शेयर दी बधाई
टीम इंडिया की जीत के बाद अमिताभ ने X पर लिखा-आंसू बह रहे हैं…उन आंसुओं के साथ जो टीम इंडिया ने उस दौरान बहाए जब सब जीत का जश्न मना रहे हैं. वर्ल्ड चैंपियन इंडिया…, भारत माता की जय… जय हिन्द जय हिन्द जय हिन्द. इसके अलावा अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा- एक्साइटमेंट…इमोशंस…सब हो गया… लेकिन मैंने टीवी नहीं देखा, क्योंकि जब मैं देखता हूं तो हम हार जाते हैं.

अमिताभ बच्चन अपने फैंस से अपनी हर बात शेयर करते हैं.

आमिर खान ने भी दी जीत की बधाई
आमिर खान ने एक्स पर बधाई संदेश के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनकी लंबी सी मुस्कान नजर आ रही है. अंत में उन्होंने ‘थम्स अप’ किया. उन्होंने लिखा, “टीम इंडिया को बधाई! क्या शानदार मैच था! मुझे यह बेहद पसंद आया. शानदार क्रिकेट के लिए धन्यवाद. आप लोगों ने वास्तव में हमें गौरवान्वित किया है. ढेर सारा प्यार.

बात अगर अमिताभ बच्चन के करियर की करें तो इन दिनों वह प्रभास-दीपिका पादुकोण संग कल्कि कल्कि 2898 AD में नजर आ रह हैं. उनकी परफॉर्मेंस की जबरदस्त चर्चा हो रही है.

Tags: Aamir khan, Amitabh bachchan, Icc T20 world cup

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *