Surya Grahan 8 April 2024 Time In India Sutak Kaal Ka Samay Solar Eclipse Effects On Rashi Daan Upay In Hindi – Amar Ujala Hindi News Live

11:53 PM, 08-Apr-2024

मेक्सिको में सबसे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण; अमेरिका और कनाडा में भी दिखेगा ऐसा नजारा

साल के पहले सूर्य ग्रहण को लेकर खगोल विज्ञान से जुड़े लोगों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। मेक्सिको में सबसे पहले पूर्ण सूर्य ग्रहण देखे जाने की खबर है। अमेरिका और कनाडा में भी ऐसा नजारा दिखेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पूर्ण सूर्य ग्रहण दुर्लभ है। मेक्सिको के स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 11:07 बजे पूर्ण सूर्य ग्रहण का नजारा दिखा, यानी सूर्य पूरी तरह ढक गया। इस कारण मेक्सिको का प्रशांत तट पूरी तरह से अंधेरे के आगोश में समा गया। दिन में रात जैसे मंजर का एहसास होने लगा।

गौरतलब है कि खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य की रोशनी को पूरी तरह अवरुद्ध कर देता है। मैक्सिको के बाद कनाडा के अटलांटिक तट और अमेरिका में भी पूर्ण सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। यह नजारा लाखों लोग देखेंगे।

10:22 PM, 08-Apr-2024

अचानक सूर्य को क्या हुआ? 

एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सोलर मैक्सिमम का चरण पूर्वानुमान से एक साल पहले ही शुरू हो गया है, लेकिन जब तक पूरी तरह खत्म नहीं होता है, तब तक हम कुछ नहीं कहा जा सकता है। बीते दो महीनों से सौर गतिविधियां बहुत अधिक बढ़ी हुई थीं। सूर्य पर विशाल सनस्पॉट थे जिनसे लगातार एक्स श्रेणी की सौर लपटें निकल रही थीं। यह सबसे शक्तिशाली सौर विस्फोट होते हैं। 

09:15 PM, 08-Apr-2024

साल का सबसे लंबा सूर्यग्रहण शुरू हुआ

साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण शुरू हो चुका है। पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में यह पूर्ण सूर्य ग्रहण नजर आएगा। 

08:46 PM, 08-Apr-2024

सूर्य अपने 11 वर्षों के चक्र के चरम पर हैं। इसकी वजह से उसमें अधिक गतिविधि नजर आ रही है, लेकिन सूर्य ग्रहण से ठीक पहले वैज्ञानिकों ने अचानक से सूरज में शांति देखी है। इसके कारण वह हैरान हैं। सूर्य ग्रहण के दौरान एक समय ऐसा आता है, जब चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढक लेता है, जिसे समग्रता कहा जाता है। इस दौरान सूर्य का प्रकाश धरती पर नहीं पड़ता है। 

08:01 PM, 08-Apr-2024

हिंदू धर्म में सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा।

07:48 PM, 08-Apr-2024

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि ग्रहण काल का दुष्प्रभाव सबसे अधिक पर इन लोगों पर ही पड़ता है। 

07:23 PM, 08-Apr-2024

किससे बना है सूर्य?

सूर्य एक तारा है, जिसका निर्माण गर्म गैसों से बना है। इसमें हाइड्रोजन, हीलियम, कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम और लौह जैसे तत्व शामिल हैं। तापमान अधिक होने की वजह से सूर्य सफेद चमकता है। 

07:04 PM, 08-Apr-2024

सूर्य ग्रहण के दौरान भगवान की मूर्ति ना छुएं

सूर्यग्रहण के समय मंदिर के कपाट बंद रहते हैं। इस दौरान भूलकर भी किसी भी भगवान की मूर्ति को नहीं छूना चाहिए। इसके अलावा कोई पूजा भी नहीं करनी चाहिए। 

06:54 PM, 08-Apr-2024

सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन न करें

मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चहिए। इसका असर आपकी पाचन क्षमता पर पड़ता है। साथ ही इस दौरान कोई भी नया और मांगलिक कार्य नहीं करना चाहिए। सूर्य ग्रहण के दौरान सोना भी नहीं चाहिए।

06:37 PM, 08-Apr-2024

सूर्य ग्रहण के बाद करें ये 3 उपाय

  • अगर आप नौकरी में तरक्की करना चाहते हैं, तो सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करें। फिर साफ कपड़े पहन लें। इसके बाद सूर्य देव का ध्यान करके गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान कर सकते हैं।
  • सूर्य ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद सूर्य देव की पूजा करें। साथ ही उनके मंत्रों का जाप करें। ऐसा करने से करियर में उन्नति होती है।
  • सूर्य ग्रहण की समाप्ति के बाद श्री सूर्य अष्टकम का पाठ करें। इस पाठ को करने से रोग और ग्रह दोष से मुक्ति मिलती है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *