Strategy for winning Jharkhand is being prepared in Delhi | दिल्ली में राहुल और खड़गे से मिले हेमंत सोरेन: बोले- हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे – Jharkhand News

झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गई है। विधानसभा चुनाव को लेकर आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल्लकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

.

हेमंत सोरेन ने कहा कि ‘शिष्टाचार मुलाकात हुई। अब हम झारखंड विधानसभा चुनाव के बारे में चर्चा करेंगे। हम पूरी ताकत से सरकार चलाएंगे और भविष्य में चुनाव भी जीतेंगे।

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन और राहुल गांधी की मुलाकात मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर हुई। इस दौरान तीनों के बीच लंबी चर्चा हुई है। इन तीनों के बीच किन- किन मुद्दों को लेकर बात हुई यह आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि मुलाकात में विधानसभा चुनाव में जीत की रणनीति, गठबंधन की मजबूती सहित कई मद्दों पर बात हुई है।

मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी साथ थीं।

दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन करेंगे

हेमंत सोरेन का दिल्ली दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण है। हेमंत एक तरफ राजनीतिक रणनीति साधने में लगे हैं तो दूसरी तरफ सीएम आज दिल्ली में नए झारखंड भवन का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर मंत्री डॉ. रामेश्वर फरांव और सत्यानंद भोक्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहेंगे। दिल्ली के कनॉट प्लेस में बंगला साहिब रोड पर नया झारखंड भवन बनाया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद झारखंड में कांग्रेस एक्टिव

झारखंड में कांग्रेस भी प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद से पार्टी को स्थानीय स्तर पर मजबूत करने की कोशिश कर रही है। विधायकों के अब तक के प्रदर्शन उनके विधानसभा चुनाव में जीत की संभावनाओं पर भी विचार कर रही है। हेमंत सोरेन इस मुलाकात में कांग्रेस के साथ राज्य में कैसे इस गठबंधन को मजबूत किया जाए इस पर चर्चा हुई है।

ये खबर भी पढ़िए…

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन BJP में शामिल:बोले- कभी नहीं सोचा था मेरी जासूसी होगी, शिवराज ने कहा- टाइगर अभी जिंदा है

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बीजेपी में शामिल हो गए। रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में हुए कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान और हिमंत बिस्व सरमा ने शुक्रवार (30 अगस्त) को उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चंपाई सोरेन के आने से भाजपा मजबूत होगी। टाइगर अभी जिंदा है। झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि JMM अब पति-पत्नी और दलालों की पार्टी रह गई है। पूरी खबर पढ़िए…

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *