South Korea President Arrest: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति गिरफ्तार, रात के अंधेरे में पहुंचे सैकड़ों पुलिस वालों ने हिरासत में लिया

[ad_1]

Last Updated:

South Korea President Arrest: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक योल को पुलिस ने विद्रोह और मार्शल लॉ की नाकाम कोशिशों के आरोप में गिरफ्तार किया. उन्हें गिरफ्तार करने की यह दूसरी कोशिश थी. समर्थकों और पुलिस में तनाव हुआ.

सियोल: दक्षिण कोरिया में महाभियोग का सामना कर रहे राष्ट्रपति यून सुक योल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रात के अंधेरे में सैकड़ों की संख्या में पुलिस ने उनके घर पर धावा बोल दिया. पुलिस के पहुंचते ही राष्ट्रपति के विरोधी और समर्थक दोनों मौके पर जुट गए. राष्ट्रपति यून सुक योल के समर्थकों और पुलिस के बीच लंबा गतिरोध चला. राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ लगाने की कोशिश की थी, जिसमें उन्हें कामयाबी नहीं मिली थी. डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक उनके खिलाफ विद्रोह की जांच कर रहे अधिकारियों ने एक बयान में कहा, ‘संयुक्त जांच मुख्यालय ने आज 15 जनवरी को सुबह 10:33 बजे राष्ट्रपति के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया.’

बुधवार तड़के भ्रष्टाचार जांच कार्यालय के सैकड़ों पुलिस अधिकारी और जांचकर्ता राष्ट्रपति आवास की ओर बढ़े. कुछ सीढ़ी लगाकर दीवारों पर चढ़कर और पीछे के रास्ते से मुख्य इमारत तक पहुंचे. अधिकारियों की ओर से यह राष्ट्रपति को गिरफ्तार करने का दूसरा प्रयास है. पहली बार 3 जनवरी को गिरफ्तारी की कोशिश की गई थी. लेकिन राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा के सदस्यों के साथ घंटों तक तनावपूर्ण गतिरोध हुआ, जिस कारण गिरफ्तारी का प्रयास असफल रहा. पिछले सप्ताह बुधवार यानी 8 जनवरी को राष्ट्रपति यून सुक योल के वकीलों ने उन्हें हिरासत में लेने के प्रयासों की आलोचना की.

खबर अपडेट की जा रही है.

homeworld

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति गिरफ्तार, रात के अंधेरे में पहुंची पुलिस

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *